Movie prime
PMC_Hospital

बनारस में दिन-रात के तापमान में 10 डिग्री का अंतर, अक्तूबर में 771% ज्यादा बारिश

दिन का पारा 33.5 डिग्री तक पहुंचा, रात में गिरकर 23 डिग्री पर; पछुआ हवा चलने से बढ़ेगी ठंडक

Ad

 
Weather
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। मौसम के मिजाज ने बनारस में करवट लेना शुरू कर दिया है। अक्तूबर के पहले पखवाड़े में जहां दिन में उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है, वहीं रात के समय हल्की ठंडक बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। यानी दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को वाराणसी प्रदेश का पांचवां सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, बारिश के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। अक्तूबर के पहले 10 दिनों में जिले में औसत से 771 फीसदी ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। इससे हवा में नमी बढ़ गई है, जिसके कारण दिन में उमस तो बनी हुई है लेकिन रात का मौसम सुहाना महसूस हो रहा है।
Ad
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में पछुआ हवा सक्रिय हो जाएगी, जिससे तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और ठंडक तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मौसम में यह परिवर्तन सामान्य मौसमी प्रक्रिया है, जो मानसून की वापसी के साथ हर साल देखने को मिलती है।
मौसम विभाग ने फिलहाल अगले 2-3 दिनों तक हल्के बादल और शुष्क मौसम की संभावना जताई है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन रातें अब ठंडी महसूस होने लगेंगी।