Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी रथयात्रा मेला: इस बार पॉलीथिन लाए तो खैर नहीं! दुकानदारों से भराया जाएगा 'शपश पत्र'

ऐतिहासिक रथयात्रा मेले को लेकर नगर निगम अभी से हुआ सजग

Ad

 
rathyatra
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): वाराणसी का सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक रथयात्रा मेला इस बार पूरी तरह से हाईटेक और पर्यावरण अनुकूल (Eco-Friendly) होने जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने इस साल मेले को शत-प्रतिशत प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त रखने का एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। इस अनूठी पहल को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर निगम मेले में दुकान, ठेला, खोमचा या गुमटी लगाने वाले सभी छोटे-बड़े व्यापारियों और दुकानदारों से मेला शुरू होने से पहले ही एक कानूनी शपथ पत्र (Affidavit) भरवाएगा।

Ad
Ad

महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल समीक्षा बैठक

रथयात्रा मेले की तैयारियों को समय से पहले चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मेले से जुड़े सभी प्रभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। महापौर ने दो टूक शब्दों में कहा कि काशी के इस ऐतिहासिक मेले में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर सीधी गाज गिरेगी।

Ad

सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, सीवर ओवरफ्लो पर जलकल विभाग को 'अल्टीमेटम'

बैठक के दौरान महापौर ने रथयात्रा मार्ग और उससे जुड़ने वाले सभी संपर्क मार्गों को तत्काल दुरुस्त करने का आदेश दिया। उन्होंने निर्माण विभाग को हिदायत दी कि मेले से पहले सभी सड़कों को पूरी गुणवत्ता के साथ गड्ढा मुक्त (Pothole-free) किया जाए ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।

Ad

इसके साथ ही, उन्होंने सबसे गंभीर समस्या 'सीवर ओवरफ्लो' को लेकर जलकल विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार और सख्त हिदायत दी। महापौर ने कहा, "मेला क्षेत्र और उसके आसपास के संवेदनशील रास्तों पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जलकल विभाग पहले से ही अपनी टीमों को तैनात कर लाइनों को पूरी तरह साफ रखे।"

लापरवाही पर होगी सीधे कार्रवाई, आला अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र, जलकल विभाग के महाप्रबंधक (GM) अनूप कुमार सिंह सहित अभियंत्रण, स्वास्थ्य, सफाई और जलकल विभाग के तमाम आला अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सभी अधिकारियों को उनके दायित्व सौंपते हुए समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने की चेतावनी दी है। नगर निगम का पूरा जोर इस बात पर है कि इस बार का रथयात्रा मेला स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के मामले में एक मिसाल बने।