वाराणसी : दुष्कर्म के आरोपित को लंका पुलिस ने किया गिरफ्तार
बदायूं जिले के इस्लाम नगर थाना क्षेत्र का है मूल निवासी
Updated: May 27, 2025, 16:23 IST
WhatsApp
Group
Join Now
भगवानपुर बालाजी नगर में किराये के मकान में रहता था
वाराणसी, भदैनी मिरर। लंका पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के आरोपित सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सुबोध कुमार उपाध्याय बदायूं जिले के इस्लाम नगर थाना क्षेत्र के रूदायन गांव का निवासी है। वह बालाजी नगर में किराये का कमरा लेकर रहता था।
पुलिस के अनुसार सुबोध कुमार लंका क्षेत्र के ही बालाजी नगर भगवानपुर में किराये का आवास लेकर रहता था। उसके खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। लेकिन वह कमरा छोड़कर लापता हो गया था। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे ईंट मंडी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।


