Movie prime
PMC_Hospital

बनारस रेलवे स्टेशन पर पार्किंग ठेका रद्द, FIR दर्ज, रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

समाजसेवी ने की थी पार्किंग के नाम पर लूट की शिकायत, 24 घंटे का बाइक शुल्क ₹2400

Ad

 
Ticket
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन पर वाहन पार्किंग के नाम पर लूट का बड़ा मामला सामने आया है। प्रथम प्रवेश द्वार पर बाइक का 24 घंटे का पार्किंग शुल्क ₹2400 और साइकिल का ₹1200 वसूला जा रहा था। इस अवैध वसूली को लेकर समाजसेवी डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया के माध्यम से रेलवे के उच्चाधिकारियों के साथ ही डीआरएम से शिकायत की थी।
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शनिवार को रेलवे प्रशासन ने सख्त निर्णय लेते हुए पार्किंग का ठेका रद्द कर दिया है। साथ ही अधिक शुल्क वसूलने वाले ठेकेदार के कर्मचारी पर FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा स्टेशन पर तैनात संबंधित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Ad
Ad
डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, इतनी ऊंची पार्किंग दर देश के किसी भी रेलवे स्टेशन पर नहीं है। उन्होंने मशीन से पर्ची काटने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की। वहीं, बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर भी अवैध वसूली का मामला गंभीर बना हुआ है। यात्रियों का आरोप है कि यहां पिक एंड ड्रॉप की व्यवस्था नाम मात्र की है। अवैध पार्किंग चालकों द्वारा यात्रियों से अभद्रता की जा रही है। मुख्य सड़क के किनारे प्राइवेट बसें और गाड़ियां पूरी रात खड़ी रहती हैं और सुबह यात्रियों को लेकर निकल जाती हैं।
Ad
रेलवे प्रशासन ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है और जनहित में कठोर कदम उठाने का भरोसा दिया है।
life line hospital