Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: सारनाथ में मोटरसाइकिल से गिरकर रेलवे कर्मचारी की मौत, सिर पर हैंडल गिरने से मौके पर ही थमीं सांसें

भदैनी मिरर विशेष: दो महीने पहले ही प्रयागराज में हुई थी पोस्टिंग; रक्षाबंधन से पहले घर में पसरा मातम, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Ad

 
accident
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बेहद हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ सिंहपुर स्थित डनडन कुटिया के पास मोटरसाइकिल असंतुलित होकर पलटने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चौबेपुर क्षेत्र के रहने वाले रेलवे कर्मचारी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

Ad
Ad

अचानक असंतुलित हुई बाइक, सिर पर गिरा हैंडल

मिली जानकारी के अनुसार, चौबेपुर के शंकरपुर निवासी 30 वर्षीय राजकुमार यादव सोमवार शाम को अपनी मोटरसाइकिल से सारनाथ क्षेत्र से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी पंकज (निवासी गौराकला दीनापुर, चौबेपुर) जो राजकुमार की बाइक के ठीक पीछे चल रहे थे, उन्होंने बताया कि सिंहपुर डनडन कुटिया से करीब 100 मीटर पश्चिम दिशा में राजकुमार की मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई।

Ad

बाइक से गिरने के बाद मोटरसाइकिल का भारी-भरकम हैंडल सीधे राजकुमार के सिर पर जा गिरा। चोट इतनी गंभीर थी कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दो महीने पहले ही मिली थी प्रयागराज में तैनाती

परिजनों ने रोते-बिलखते बताया कि राजकुमार रेलवे में चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) के कर्मचारी थे। काफी मेहनत के बाद उनका चयन हुआ था और अभी महज दो महीने पहले ही उनकी पोस्टिंग प्रयागराज में हुई थी। वे कुछ दिनों की छुट्टी पर घर आए हुए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

Ad

10 साल पहले हुई थी शादी, दो मासूमों के सिर से उठा साया

राजकुमार की मौत की खबर सुनते ही पत्नी संध्या और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजकुमार की शादी लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं। तीन भाइयों में राजकुमार सबसे छोटे और सबके लाडले थे। उनके बड़े भाई पवन भारतीय सेना (आर्मी) में देश की सेवा कर रहे हैं, जबकि मझले भाई शिव कुमार यादव गांव में ही रहकर खेती-किसानी संभालते हैं।

सारनाथ थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और विधिक पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।