Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: वायुसेना के एयर शो को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट, डीजी रेलवे प्रकाश डी. ने वाराणसी और डीडीयू जंक्शन का किया निरीक्षण

22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित 'Wings Over Ganga' एयर शो में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा और यात्री प्रबंधन की समीक्षा

Ad

 
t
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में वाराणसी में आगामी 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित भव्य 'एयर शो' (Wings Over Ganga) के मद्देनजर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार (20 अक्टूबर 2026) को पुलिस महानिदेशक (DGP) रेलवे, उत्तर प्रदेश श्री प्रकाश डी. ने वाराणसी और आसपास के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

Ad

n

प्रमुख स्टेशनों का लिया जायजा, अधिकारियों के साथ की बैठक

पुलिस महानिदेशक रेलवे ने पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज श्री एन. कोलांची, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज श्री प्रशांत वर्मा और पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आकाश पटेल के साथ वाराणसी जंक्शन (कैंट), काशी, वाराणसी सिटी, व्यासनगर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत डीजी रेलवे ने जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के उच्चाधिकारियों के साथ एक संयुक्त समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि एयर शो के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों दर्शकों और आम यात्रियों का आवागमन सुगम, सुरक्षित और पूरी तरह निर्बाध रहे।

n

आपसी समन्वय और सतर्कता के निर्देश

अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए डीजी रेलवे ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर आने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ आपसी समन्वय बनाकर काम करें। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।

इस अवसर पर आरपीएफ कमांडेंट (Sr. DSC) श्री अनिल सिंह तोमर, स्टेशन डायरेक्टर श्री अर्पित, पुलिस उपाधीक्षक वाराणसी श्री कुंवर प्रभात सिंह के साथ-साथ जीआरपी, आरपीएफ और उत्तर मध्य व पूर्व मध्य रेलवे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।