Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: PsyConnect ने मनाया अपना पहला सम्मान समारोह, मानसिक स्वास्थ्य और करियर काउंसलिंग के क्षेत्र में इंटर्न्स ने गाड़े झंडे

AIC-BHU में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, टीम सदस्यों और इंटर्न्स का हुआ सम्मान।

Ad

 
bhu
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। मानसिक स्वास्थ्य और करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में तेजी से उभर रही संस्था 'PsyConnect Holistic Services' ने सोमवार को अटल इनक्यूबेशन सेंटर (AIC-BHU) में अपना प्रथम सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन टीम सदस्यों और इंटर्न्स के कठिन परिश्रम को सराहना था, जिन्होंने पिछले महीनों में संस्था के साथ मिलकर मनोविज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।

Ad
Ad

सफर की झलक और उपलब्धियों का जश्न

समारोह की शुरुआत PsyConnect के संस्थापक एवं सीईओ शुबहम धाकड़ के संबोधन से हुई। उन्होंने एक विशेष वीडियो के माध्यम से संगठन की अब तक की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया। शुबहम ने टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज संस्था जिस मुकाम पर है, वह सभी सदस्यों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

Ad

"सफलता के लिए मानसिक स्वास्थ्य अनिवार्य"

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मनोविज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर स्वरण लता उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी व्यावसायिक सफलता तब तक अधूरी है जब तक व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ और संतुलित न हो। उन्होंने युवाओं को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

Ad

8 राज्यों में फहराया परचम

बता दें कि पिछले कुछ महीनों के भीतर PsyConnect ने देश के 8 से अधिक राज्यों में विभिन्न परियोजनाओं का सफल संचालन किया है। इन प्रोजेक्ट्स में करियर काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

सर्टिफिकेट पाकर खिले चेहरे

समारोह के दौरान इंटर्नशिप पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं को 'Completion Certificates' प्रदान किए गए। वहीं, संगठन के साथ लंबे समय से जुड़े टीम सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'Appreciation' और 'Recommendation' सर्टिफिकेट से नवाजा गया।

कार्यक्रम का समापन भविष्य की योजनाओं पर चर्चा और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन मनोविज्ञान और करियर गाइडेंस के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।