Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : बिहार के आफताब की हत्या का आरोपित प्रदीप गिरफ्तार

मुख्य आरोपित वीरेंद्र यादव को पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल

Ad

 
arest
WhatsApp Group Join Now

Ad

महगांव मढ़ई स्थित पोखर के पास आठ जनवरी की रात की गई थी हत्या

वीरेंद्र और आफताब एक ही फैक्ट्री में करते थे काम

वाराणसी, भदैनी मिरर। सिंधोरा थाना क्षेत्र के महगांव मढ़ई स्थित पोखर के पास बगीचे में आठ जनवरी को छपरा (बिहार) के आफताब आलम की हत्या के आरोपित प्रदीप जैसवार को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। वीरेंद्र यादव चोलापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर का पुलिस की जांच में पाया गया कि लश्करपुर के वीरेंद्र यादव और प्रदीप ने मिलकर आफताब की हत्या की थी।  

Ad
Ad

आठ जनवरी को पोखरे के पास अज्ञात युवक की लाश मिली थी। बाद  में उसकी शिनाख्त बिहार के छपरा जिले के रहनेवाले आफताब आलम के रूप में हुई। शव के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में आफताब आलम के परिजनों ने 21 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Ad

इस मामले के मुख्य अभियुक्त लश्करपुर ,चोलापुर निवासी वीरेंद्र यादव को पुलिस 25 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आफताब आलम और वीरेंद्र यादव गुजरात की एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। आफताब उसकी हंसी उड़ाता था, इससे वह कुंठित हो गया था। इसी से परेशान होकर उसने अपने दोस्त प्रदीप के साथ मिलकर साजिश के तहत आफताब को वाराणसी बुलाया। इसके बाद पोखरे के पास ले जाकर रात में उसकी हत्या कर दी। 
 

Ad