Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: पुलिस ने लौटाया चेहरे का नूर; गुम हुए 121 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

₹25 लाख के मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, 3 साल बाद फोन मिलने पर किसी ने कहा 'जादू' तो किसी ने माना 'मेहनत का फल'

Ad

 
IPS NEETU
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। अपनी मेहनत की कमाई से खरीदे गए मोबाइल के खो जाने पर अक्सर लोग उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की मुस्तैदी ने रविवार को दर्जनों लोगों की इस खोई हुई उम्मीद को हकीकत में बदल दिया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीसीपी अपराध नीतू कादयान के निर्देशन में सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए, जिन्हें आज उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया।

Ad
Ad

25 लाख की कीमत, 3 साल का इंतजार

डीसीपी अपराध नीतू कादयान ने बताया कि बरामद किए गए इन 121 मोबाइलों की अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये है। ये मोबाइल पिछले दो से तीन वर्षों की अवधि में विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए थे। सर्विलांस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों, IMEI और IMSI नंबरों की ट्रैकिंग के जरिए अथक प्रयास कर इन फोनों को बरामद किया है।

Ad

भावुक हुए मोबाइल स्वामी: "उम्मीद छोड़ दी थी"

मोबाइल सुपुर्दगी कार्यक्रम के दौरान कई दिलचस्प और भावुक कहानियां सामने आईं:

  • पूजा देवी (जलाली पट्टी): पूजा ने बताया कि उन्होंने धनतेरस के दिन कैश देकर मोबाइल खरीदा था, लेकिन दालमंडी में शॉपिंग के दौरान उनका फोन चोरी हो गया। उन्होंने कहा, "सिर्फ ढाई महीने ही हुए थे, मुझे लगा अब नहीं मिलेगा, लेकिन पुलिस के धन्यवाद के लिए शब्द कम हैं।"

  • सुषमा पाठक: सुषमा ने बताया कि 3 साल पहले सारनाथ दर्शन को जाते समय ट्रेन के जंगले से किसी ने उनका फोन छीन लिया था। उन्होंने कहा, "मैं तो उम्मीद ही छोड़ चुकी थी, 3 साल बाद फोन मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है।"

CEIR पोर्टल बना वरदान

डीसीपी अपराध ने जानकारी दी कि भारत सरकार का CEIR पोर्टल मोबाइल रिकवरी में गेम चेंजर साबित हो रहा है। इसमें नागरिक खुद भी अपना खोया हुआ फोन ब्लॉक और रजिस्टर कर सकते हैं। पुलिस की 8 सदस्यीय विशेष सर्विलांस टीम ने एक-एक मोबाइल को व्यक्तिगत रूप से ट्रैक किया और वर्तमान में उसे इस्तेमाल कर रहे लोगों से संपर्क कर रिकवरी सुनिश्चित की।

Ad

पुलिस टीम की हुई सराहना

इस सफल अभियान का नेतृत्व एसीपी अपराध शुभम सिंह और सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने किया। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने वाराणसी पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर प्रशंसा की।