वाराणसी पुलिस में बड़ा फेरबदल: गोमती जोन के 11 उप-निरीक्षकों का हुआ तबादला
गोमती जोन में प्रशासनिक कसावट: DCP नीतू कात्यायन ने 11 सब-इंस्पेक्टर्स की बदली तैनाती
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के गोमती जोन में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने और जनहित व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) नीतू कात्यायन द्वारा जारी आदेश के तहत नागरिक पुलिस के 11 उप-निरीक्षकों (दरोगाओं) को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को अविलंब नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


तबादला सूची और नई तैनातियों का ब्योरा: ( 1 )रितेश कुमार | थाना फूलपुर से चौ0प्र0 धौकल गंज, थाना कपसेठी बना गए, ( 2 ) विनय कुमार प्रजापति चौ0प्र0 धौकल गंज, थाना कपसेठी से थाना फूलपुर बनाए गए, ( 3 ) सुनील कुमार थाना बड़ागांव से चौ0प्र0 मातल्देई, थाना राजातालाब बनाए गए, ( 4 ) साकेत पटेल चौ0प्र0 मातल्देई, थाना राजातालाब से थाना बड़ागांव बनाए गए, ( 5 ) जगदम्बा सिंह पीआरओ (DCP गोमती जोन) से चौ0प्र0 खजुरी, थाना मिर्जामुराद बनाए गए, जबकि ( 6 ) गणेश प्रताप पटेल चौ0प्र0 खजुरी, थाना मिर्जामुराद से थाना राजातालाब से अटैच किए गए। वही ( 7 ) अविनाश कुमार सिंह थाना सिंधौरा से चौ0प्र0 जखिनी, थाना राजातालाब बनाए गए, ( 8 ) आनन्द कुमार पाण्डेय चौ0प्र0 जखिनी, थाना राजातालाब से थाना सिंधौरा किए गए, ( 9 ) पवन कुमार यादव थाना जंसा से चौ0प्र0 औद्योगिक नगर, थाना फूलपुर किये गए, ( 10 ) अमित पाण्डेय चौ0प्र0 औद्योगिक नगर, थाना फूलपुर से थाना जंसा हुए, ( 11 ) अमित कुमार वर्मा थाना बड़ागांव से थाना सिंधौरा हुए है।

