Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Police: नीतू कादयान बनीं नई DCP गोमती; लिपि नगायच को एडीसीपी वरुणा जोन की कमान

जानें अब आपके जोन में कौन है डीसीपी और एडीसीपी

Ad

 
ips
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। डीसीपी गोमती रहे आकाश पटेल के एसपी चंदौली के रूप में स्थानांतरण के बाद, कमिश्नरेट में तैनात आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Ad
Ad

नीतू कादयान को मिला प्रमोशन

अब तक एडीसीपी वरुणा के पद पर तैनात रहीं आईपीएस नीतू कादयान को प्रमोट करते हुए डीसीपी गोमती जोन की कमान सौंपी गई है। उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए गोमती जोन की सुरक्षा व्यवस्था अब उनके जिम्मे होगी।
नीतू कादयान के प्रमोशन के बाद रिक्त हुए एडीसीपी वरुणा के पद पर आईपीएस लिपि नगायच को नियुक्त किया गया है। लिपि नगायच अब वरुणा जोन में एडीसीपी के तौर पर कार्यभार संभालेंगी।

Ad

वाराणसी कमिश्नरेट: अब यह है तीनों जोन की नई टीम

इस फेरबदल के बाद वाराणसी के तीनों प्रमुख जोन (काशी, वरुणा और गोमती) की कमान अब इन अधिकारियों के हाथों में है:

काशी जोन में डीसीपी (DCP)  गौरव बंसवाल (IPS) और एडीसीपी (ADCP) आईपीएस वैभव बांगर हैं। 
वरुणा जोन में डीसीपी (DCP) प्रमोद कुमार (IPS) और आईपीएस लिपि नगायच हैं। 
गोमती जोन में डीसीपी नीतू कादयान (IPS) और एडीसीपी नृपेंद्र हैं। 

Ad