Movie prime
Ad

महिला अपराध मामलों में वाराणसी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 दोषियों को दिलाई गई सजा

Ad

 
Mamata Rani
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर एडिशनल डीसीपी (महिला एवं अपराध) ममता रानी चौधरी के नेतृत्व में महिला अपराध के मामलों में पुलिस की सख्त कार्यवाही रंग ला रही है। उनके प्रभावी पैरवी और सतत प्रयासों के चलते सन 2025 में अब तक 36 मामलों में न्यायालय द्वारा फैसले सुनाए गए हैं, जिनमें से 25 मामलों में दोषियों को सजा दिलाने में सफलता मिली है।

Ad
Ad

Navneeta

महिला अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित जांच और प्रभावी प्रस्तुतिकरण के चलते वाराणसी पुलिस ने पीड़िताओं को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एडीसीपी ममता रानी चौधरी ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान करना और महिला अपराध से जुड़े मामलों में दोषियों को कड़ी सजा दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Ad

life line hospital

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। उनके नेतृत्व में महिला अपराध के मामलों में तेजी से न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर दोषियों को सजा दिलाई जा रही है, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जा रहा है।

Ad
Ad