Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: हकीकत जानने को कॉमन मैन की तरह पुलिस कमिश्नर ने की ई-रिक्शा की सवारी, जानें फिर क्या हुआ

लापता मिले बीट आरक्षी, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की खींचते रहे फोटो

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल कमिश्नरेट में पुलिसिंग और अतिक्रमण की हकीकत जानने सादे कपड़े में ई-रिक्शा से निकल पड़े। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून व्यवस्था) शिवहरि मीणा ने तेलियाबाग में सरकारी वाहन और स्कॉर्ट छोड़ कर ई-रिक्शा पर सवार हुए।

Ad
Ad

...

फिर वह लहुराबीर से मैदागिन, कालभैरव, चौक, गोदौलिया, शीतला घाट, दशामश्वेध घाट होते हुए सोनारपुरा तक ई-रिक्शा से गए। इस दौरान उन्होंने 10 स्थान पर बीट आरक्षियों को लापता देख कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश डीसीपी काशी जोन को दिया।

साथ ही अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले 50 दुकानदारों की फोटो खींच कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। पुलिस कमिश्नर के ऐसे शहर में निकलने की जब जानकारी हुई तो थानेदारों के हाथ-पांव फूल गए। दिनभर पुलिसकर्मी सड़कों पर अलर्ट मोड़ में दिखाई दिए।

Ad

...