Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी:पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने 7 किमी पैदल चलकर परखी यातायात व्यवस्था, लापरवाही पर नपेंगे थानेदार

10 रूटों पर तैनात हुए 'रूट मार्शल,मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण मिला तो संबंधित थाना और चौकी प्रभारी होंगे जिम्मेदार।

Ad

 
mohit agrawal
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। धर्मनगरी काशी की सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने कमर कस ली है। मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 'रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन' (RTC) स्कीम के प्रभावी क्रियान्वयन को परखने के लिए खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने अंधरापुल से लहरतारा होते हुए मण्डुआडीह चौराहे तक लगभग 07 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

Ad
Ad

जवाबदेही तय: अतिक्रमण मिला तो थाना प्रभारी पर गिरेगी गाज

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मुख्य मार्गों पर अवैध ठेला-खुमचा या अतिक्रमण पाया जाता है, तो इसके लिए संबंधित थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सीधे तौर पर उत्तरदायी होंगे।

Ad

10 रूटों पर 'रूट मार्शल्स' की तैनाती

जाम की समस्या के स्थाई समाधान के लिए शहर के 10 प्रमुख मार्गों को चिन्हित किया गया है। इन रूटों पर यातायात शाखा के निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को 'रूट मार्शल' के रूप में नियुक्त किया गया है। इनका मुख्य कार्य पीक आवर्स में रूट पर मौजूद रहकर यात्रा समय (Travel Time) को न्यूनतम करना और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना होगा।

Ad

ऑटो-टोटो के लिए बारकोड अनिवार्य

मीडिया से बातचीत में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सिटी एरिया में केवल वही ऑटो और ई-रिक्शा चल सकेंगे, जिन्हें बारकोड अलॉट किया गया है। बिना बारकोड या बिना परमिट के सड़क पर उतरने वाले वाहनों के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाकर उन्हें जब्त किया जाएगा। साथ ही अवैध ऑटो-रिक्शा स्टैंडों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

संदिग्धों पर नज़र, नियमों पर सख़्ती

पैदल भ्रमण के दौरान सीपी ने चौराहों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग करने, रांग साइड चलने वालों, बिना नंबर प्लेट और तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नए रिक्रूट कांस्टेबल्स को भी इस पैदल गश्त की ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि भविष्य में व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके।

इस दौरान डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।