Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: साजन तिराहे पर कार में बैठकर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार

सिगरा पुलिस की रात्रि चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े लोहता क्षेत्र के युवक, कार के कागजात न मिलने पर सीज की गई सियाज गाड़ी।

Ad

 
rt
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर (वाराणसी): धर्मनगरी वाराणसी में सड़क पर हुड़दंग मचाने और रील बनाने वालों के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख जारी है। सिगरा थाना क्षेत्र के साजन तिराहे पर बीती देर रात 11:00 बजे कार में बैठकर रील बना रहे तीन युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

Ad

हाथ में ड्रिंक लेकर बना रहे थे रील

जानकारी के अनुसार, सिगरा पुलिस की टीम साजन तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक सियाज कार (वाहन संख्या UP 63 AA 2682) में सवार कुछ नवयुवक हाथ में ड्रिंक लेकर रील बनाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया और कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया।

Ad

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तीनों युवकों की पहचान थाना लोहता क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है:

  1. अरबाज पुत्र मुमताज (निवासी: घमडिया, आजाद नगर, थाना लोहता, वाराणसी)

  2. साजिद फारूकी पुत्र इस्लाम (निवासी: घमडिया, आजाद नगर, थाना लोहता, वाराणसी)

  3. करीम पुत्र ताहिर अली (निवासी: आजाद नगर खमरिया, थाना लोहता, वाराणसी)

बिना कागजात की थी गाड़ी, पुलिस ने किया सीज

चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब वाहन चालकों से कार के कागजात मांगे, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए सियाज कार को मौके पर ही सीज कर दिया। सिगरा पुलिस का स्पष्ट कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad