Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: 'नए भारत के निर्माता हैं पीएम मोदी', महिला सम्मेलन में बोले सीएम योगी; काशी में दिखी नारी शक्ति की हुंकार

सुरक्षा से लेकर संचालन तक सब 'नारी शक्ति' के हाथ; पीएम मोदी को भेंट किया गया 'नमो घाट' का मॉडल।

Ad

 
CM yogi
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर डेस्क): धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी आज 'नारी शक्ति' के अद्भुत समागम की गवाह बनी। बरेका (BLW) मैदान में आयोजित 'जन आक्रोश महिला सम्मेलन' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को 'नए भारत का निर्माता' संबोधित करते हुए कहा कि उनके विजन से आज देश एक नए युग की ओर अग्रसर है।

Ad
Ad

नारी शक्ति के हाथ में रही कमान

सम्मेलन की सबसे खास बात इसकी व्यवस्था रही। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ 44 विशिष्ट महिलाएं मौजूद रहीं। सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा भी महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला, तो वहीं कार्यक्रम का संचालन और स्वागत उद्बोधन भी नारी शक्ति के ही नाम रहा।

सीएम योगी बोले- साकार हो रही विकसित भारत की संकल्पना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज हम नए भारत का साक्षात दर्शन कर रहे हैं। यह नया भारत केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग, विशेषकर आधी आबादी के सशक्तिकरण को आत्मसात कर रहा है।"

Ad

खास तोहफों से हुआ पीएम का अभिनंदन

मंच पर प्रधानमंत्री का स्वागत बेहद खास अंदाज में किया गया:

  • नमो घाट का मॉडल: चिकित्सक डॉ. इंदु सिंह और डॉ. श्वेता तिवारी ने पीएम को नमो घाट की स्मृति भेंट कर महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किए गए कार्यों का आभार जताया।

  • नया संसद भवन और मोर की प्रतिमा: बरेका के मंच पर पीएम को नए संसद भवन का चित्र और राष्ट्रीय पक्षी मोर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

रसोई से आत्मसम्मान तक की चिंता: पूनम मौर्या

स्वागत उद्बोधन देते हुए पूनम मौर्या ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की रसोई से लेकर उनके आत्मसम्मान तक की चिंता की है। आज काशी की बहनें आर्थिक रूप से स्वतंत्र और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Ad

हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं के उत्साह और 'मोदी-मोदी' के नारों से पूरा बरेका परिसर गुंजायमान रहा।