Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: पैगंबर साहब पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश

राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष खुर्शीदा बानो ने दी तहरीर; BNS की गंभीर धाराओं में कार्रवाई और वीडियो हटाने की मांग

Ad

 
fed
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी: सोशल मीडिया मंचों पर धार्मिक भावनाओं और महापुरुषों को लेकर की जाने वाली विवादित टिप्पणियों के खिलाफ वाराणसी में कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। 'राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति' की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्शीदा बानो के नेतृत्व में महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने वाराणसी के पुलिस आयुक्त (पुलिस कमिश्नर) महोदय को एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। तहरीर में सोशल मीडिया पर सक्रिय नाजिया इलाही खान नामक महिला के खिलाफ धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और आस्था को ठेस पहुंचाने के आरोप में तत्काल मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है।

Ad
Ad

सोशल मीडिया पर टिप्पणी से पसमांदा समाज में आक्रोश

पुलिस कमिश्नर को सौंपे गए शिकायती पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्शीदा बानो ने कहा कि आरोपी महिला नाजिया इलाही खान द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर जानबूझकर पैगम्बर हज़रत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शान में कथित रूप से अत्यंत अपमानजनक व अमर्यादित टिप्पणी की गई है। इस कृत्य और वीडियो के वायरल होने से समस्त मुस्लिम महिलाओं और विशेषकर पसमांदा समाज की माताओं-बहनों की धार्मिक भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं। समाज में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है, लेकिन संगठन और महिलाएं पूरी तरह से कानून व शांति व्यवस्था में विश्वास रखती हैं, इसलिए हिंसा का रास्ता न चुनकर विधिक न्याय के दरवाजे पर आई हैं।

Ad

BNS की इन धाराओं के तहत केस दर्ज करने की मांग

महिला प्रकोष्ठ ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और आहत भावनाओं को न्याय दिलाने के लिए तत्काल कड़े कदम उठाए जाएं। प्रार्थना पत्र के माध्यम से निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी गई हैं:

  • तत्काल प्राथमिकी (FIR): आरोपी नाजिया इलाही खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) की सुसंगत धाराओं क्रमशः 196, 298, 299, 302 और 353 (2) के अंतर्गत तुरंत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

  • सामूहिक माफी और वीडियो डिलीट हो: समाज में शांति बहाल करने के लिए आरोपी से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए और सोशल मीडिया के सभी मंचों से उस विवादित व आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट को तुरंत हटवाया (डिलीट कराया) जाए।

कानून और वाराणसी पुलिस पर जताया भरोसा

खुर्शीदा बानो ने पत्र में स्पष्ट कहा कि एक महिला होने के नाते और देश के जिम्मेदार नागरिक के रूप में वे भारतीय संविधान का पूरा सम्मान करती हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस, जो हमेशा से महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय के लिए जानी जाती है, इस संवेदनशील मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करेगी। पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए मामले को संबंधित सेल और अधिकारियों को जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए अग्रेषित कर दिया है।

Ad