Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: नवरात्रि सप्तमी पर भवानी गौरी व मां कालरात्रि के दरबार में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने मांगा अभयदान

अन्नपूर्णा मंदिर और कालिका गली में भोर से लगी कतारें, दुर्गाकुंड समेत अन्य देवी मंदिरों में भी उमड़ी आस्था
 

Ad

 
Mata Ji
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। वासंतिक नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर बुधवार को काशी के प्रमुख देवी मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने अन्नपूर्णा मंदिर के निकट स्थित भवानी गौरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर अभयदान की कामना की, वहीं कालिका गली स्थित मां कालरात्रि मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Ad
Ad

भवानी गौरी के दर्शन से भय होता है दूर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भवानी गौरी के दर्शन और पूजन से व्यक्ति के भीतर का भय समाप्त होता है। मां भवानी गौरी को अन्नपूर्णा मंदिर की ही एक स्वरूप माना जाता है।
ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। भक्त जयकारों के साथ मां की आराधना करते नजर आए।

Ad

मां कालरात्रि के दरबार में भी लगी कतारें

इसी क्रम में कालिका गली स्थित मां कालरात्रि के मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने माथा टेका। भोर में विधि-विधान से श्रृंगार के बाद महंत सुरेंद्र नारायण तिवारी ने आरती की।
नवरात्रि में जहां देवी के गौरी स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व होता है, वहीं बड़ी संख्या में भक्त आदिशक्ति के दुर्गा स्वरूप की भी आराधना करते हैं। सप्तमी तिथि पर इसका विशेष महत्व माना जाता है।

Ad

अन्य मंदिरों में भी उमड़ी आस्था

शहर के अन्य प्रमुख देवी मंदिरों दुर्गा कुंड मंदिर, मां संकठा मंदिर, भदैनी स्थित महिषासुर मर्दिनी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
इन सभी मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर मां के चरणों में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।
नवरात्रि के अवसर पर काशी पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगी नजर आ रही है। मंदिरों में सुबह से ही घंटा-घड़ियाल और जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।