Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: एमएलसी अनूप गुप्ता के जन्मदिन पर कछवारोड में शिवभक्तों की सेवा, कार्यकर्ताओं ने बांटे पानी व बिस्किट

शिवभक्तों की सेवा कर मनाया एमएलसी अनूप गुप्ता का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Ad

 
सेवा
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। मिर्जामुराद के कछवारोड स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठान पर रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अनूप गुप्ता का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन गुप्ता 'भोजवाल' ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन को जा रहे कांवरियों को पानी की बोतलें और बिस्किट वितरित कर उनका अभिनंदन किया।

Ad
Ad

कांवरियों की सेवा के दौरान अर्जुन गुप्ता भोजवाल ने कहा सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री, भाजपा, उत्तर प्रदेश अनूप गुप्ता हम कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और कुशल मार्गदर्शक हैं। उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर बोल-बम के जयकारों के साथ शिवभक्तों की सेवा करने से बढ़कर कोई उपहार नहीं हो सकता।" कार्यक्रम के दौरान कछवारोड क्षेत्र में पहुंचे सैकड़ों कांवरियों का उत्साही कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस सेवा कार्य में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व भोजवाल परिवार के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

Ad