Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिला महाविद्यालय में जला 'आशीर्वाद का दीया', 1001 दीपों से जगमगाया डोमरी

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में भव्य दीपोत्सव; सी.एम.ओ अपूर्वा पांडेय बोलीं— "देश को नई दिशा दे रहे हैं प्रधानमंत्री"

Ad

 
dsc
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (रामनगर) / भदैनी मिरर: काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार (17 सितंबर 2026) को रामनगर (डोमरी) स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन किया गया।

Ad

1001 दीपों से रोशन हुआ महाविद्यालय परिसर

कार्यक्रम के तहत शाम 6:30 बजे महाविद्यालय परिसर में एक साथ 1001 दीपक प्रज्वलित किए गए। दीपों की सुनहरी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और महाविद्यालय परिवार ने दीपोत्सव के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना गहरा स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगल कामना की।

Ad

sd

"विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है भारत"

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय की सी.एम.ओ (CMO) श्रीमती अपूर्वा पांडेय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा:

"माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में आज भारत प्रगति के नए आयाम छू रहा है और देश पुनः विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम सभी ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं।"

दीप प्रज्वलन और दीपोत्सव के इस गरिमामय कार्यक्रम में सी.एम.ओ श्रीमती अपूर्वा पांडेय के साथ डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, श्री सूरज पांडेय, श्री शिव प्रकाश यादव सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad