Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi News: पेपर लीक को लेकर राजघाट पर भड़की युवा कांग्रेस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया प्रतीकात्मक 'पिंडदान'

वाराणसी: लगातार हो रहे पेपर लीक और जंतर-मंतर पर अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस ने राजघाट (भैंसासुर घाट) पर अनोखा प्रदर्शन किया।

Ad

 
fd
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर: देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने और दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने अनोखा और तीखा विरोध जताया है।

बृहस्पतिवार शाम वाराणसी के राजघाट (भैंसासुर घाट) स्थित गंगा तट पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक 'पिंडदान' कर उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।

Ad
Ad

"आत्मा मर चुकी है, इसलिए किया पिंडदान": अनुपम राय

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे इंडियन यूथ कांग्रेस के उत्तर प्रदेश महासचिव एवं संगठन प्रभारी अनुपम राय ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर करारा हमला बोला।

अनुपम राय ने कहा,

"पिछले 10 वर्षों के शासनकाल में 150 से अधिक बार पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लगातार विरोध के बावजूद सरकार की नींद नहीं खुल रही है। जिनकी कार्यप्रणाली पूरी तरह विफल हो चुकी है और आत्मा मर चुकी है, वह मृत समान ही हैं। इसीलिए आज हमने गंगा तट पर उनका पिंडदान कर भगवान से प्रार्थना की है कि उन्हें सद्बुद्धि मिले और वे जल्द इस्तीफा सौंपें।"

इस्तीफा पत्र तैयार कर भेजा, अंगूठा लगाने की दी नसीहत

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने एक अनोखा रुख अपनाते हुए शिक्षा मंत्री के नाम पहले से तैयार एक 'त्यागपत्र' (इस्तीफा पत्र) मीडिया और जनता के सामने रखा। अनुपम राय ने चुटकी लेते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री का काम आसान करने के लिए उन्होंने खुद इस्तीफा ड्राफ्ट कर दिया है; अब मंत्री जी चाहें तो इस पर हस्ताक्षर कर दें या केवल अपना अंगूठा लगाकर भेज दें, युवा कांग्रेस उसे स्वीकार कर लेगी।

Ad

"सड़क से संसद तक जारी रहेगी लड़ाई"

युवा कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता और दमनकारी नीतियों के खिलाफ यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है। युवाओं के हक और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता के लिए संगठन सड़क से लेकर संसद तक पुरजोर संघर्ष जारी रखेगा।

इस विरोध प्रदर्शन और पिंडदान कार्यक्रम के दौरान राकेश पाण्डेय, धीरज सिंह, शिवम दुबे, दुर्गा साहनी, पांचू साहनी और आयुष सिंह समेत भारी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad