Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi News: ड्यूटी के दौरान करंट से जान गंवाने वाले संविदाकर्मी रामजी सोनकर के परिवार को मिला 30 लाख का मुआवजा

पंजाब नेशनल बैंक में था मृतक संविदाकर्मी का वेतन खाता; बैंक अधिकारियों ने परिजनों को सौंपा प्रतीकात्मक चेक

Ad

 
fds
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): वाराणसी में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से जान गंवाने वाले संविदाकर्मी रामजी सोनकर के परिवार को एक बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ग्रिड पावर सिस्टम (Grid Power System) के एमडी जीपी सिंह के विशेष प्रयासों के बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से पीड़ित परिवार को 30 लाख रुपये की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा राशि प्रदान की गई है।

Ad

मुख्य अभियंता और बैंक मंडल प्रमुख ने सौंपा चेक

इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा और पीएनबी वाराणसी मंडल प्रमुख प्रभाष चंद्र लाल ने संयुक्त रूप से पीड़ित परिजनों को 30 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपा।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रिड पावर सिस्टम के एमडी जीपी सिंह ने बताया कि दिवंगत रामजी सोनकर उनकी कंपनी में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे और उनकी तैनाती पंचम डिविजन में थी। गत दिनों ड्यूटी के दौरान हुए एक विद्युत हादसे में उनका निधन हो गया था। चूंकि उनका वेतन खाता पंजाब नेशनल बैंक में था, इसलिए बैंक नियमों के तहत उन्हें दुर्घटना बीमा कवर का लाभ मिला है।

वेतन खाता केवल लेन-देन का जरिया नहीं: मंडल प्रमुख

इस अवसर पर पीएनबी के मंडल प्रमुख प्रभाष चंद्र लाल ने कहा कि वेतन खाता सिर्फ सैलरी आने का जरिया नहीं है, बल्कि यह परिवार की वित्तीय सुरक्षा का भी एक मजबूत माध्यम है। बैंक अपने वेतन खाता धारकों को बेहतर दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करता है।

चेक वितरण के दौरान मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा और मंडल प्रमुख प्रभाष चंद्र लाल के अलावा सीएसी वाराणसी प्रमुख मनीष कुमार और बैंक की लहुराबीर शाखा के प्रमुख जेके वर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।