Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi News: समाजवादी युवजन सभा के नए प्रदेश सचिव बने सनी वर्मा

 राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि की संस्तुति पर मिला मनोनयन

Ad

 
bn
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): समाजवादी पार्टी (SP) के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में पार्टी ने वाराणसी के युवा नेता सनी वर्मा (Sunny Verma) को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों के क्रम में, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने सनी वर्मा को संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इस मनोनयन के बाद से ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

Ad

संगठन को धार देने की उम्मीद

युवजन सभा में मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद सनी वर्मा से यह अपेक्षा की जा रही है कि वह जमीनी स्तर पर युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ेंगे और छात्र-युवा वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। समर्थकों का मानना है कि उनके इस मनोनयन से पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी के युवा संगठन को और अधिक ऊर्जा मिलेगी।

दिग्गज नेताओं ने दी बधाइयां

सनी वर्मा के प्रदेश सचिव बनने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रमुख रूप से:

  • किशन दीक्षित

  • रविकांत विश्वकर्मा

  • लक्ष्मीकांत मिश्रा (किशमिश गुरु)

  • लालू यादव

  • विकास यादव बच्चा

  • आशू यादव

  • प्रभाकर यादव

सहित तमाम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।