Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi News: शिवपुर में 'शोले' स्टाइल हाईवोल्टेज ड्रामा! जेल से छूटे प्रेमी से शादी की जिद पर पानी की टंकी पर चढ़ी नाबालिग लड़की

Shivpur Water Tank Drama: इंद्रपुर की 17 वर्षीय किशोरी ढाई घंटे तक टंकी पर अड़ी रही, ACP कैंट अपूर्वा पांडेय और भारी पुलिस बल ने प्रेमी को बुलाकर सकुशल नीचे उतारा।

Ad

 
dsdddd
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): धर्मनगरी काशी के शिवपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की फिल्मी अंदाज ('शोले' स्टाइल) में एक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। लड़की अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद पर अड़ी थी और नीचे कूदकर जान देने की धमकी दे रही थी। इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देख मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब ढाई घंटे तक चली सांसें थाम देने वाली मशक्कत और पुलिस प्रशासन के कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लड़की को सकुशल नीचे उतारा जा सका।

Ad
Ad

दोपहर 3:30 बजे चढ़ी, शाम 5:30 बजे उतरी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी कैंट (ACP Cantt) अपूर्वा पांडेय और शिवपुर थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

एसीपी कैंट अपूर्वा पांडेय का आधिकारिक बयान: "आज दिनांक 21 मई 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि इंद्रपुर (थाना शिवपुर) निवासी एक 17 वर्षीय बालिका पुराना कांशीराम आवास के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई है। मौके पर तुरंत पुलिस फोर्स पहुंची। पूछने पर लड़की ने बताया कि वह अपने परिवार वालों से नाराज है। काफी समझाने-बुझाने और परिवार वालों को बुलाने के बाद, करीब 5:30 बजे लड़की को सकुशल नीचे उतार लिया गया। वह पूरी तरह सुरक्षित है, मामले की जांच की जा रही है।"

क्या है इस पूरे ड्रामे के पीछे की 'लव स्टोरी'?

स्थानीय सूत्रों और पुलिस जांच से मिली जानकारी के अनुसार, पानी की टंकी पर चढ़ी किशोरी (खुशी गुप्ता- परिवर्तित नाम) का शिवपुर के तरना भरलाई निवासी कुणाल नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। करीब 3 महीने पहले कुणाल इसी लड़की के अपहरण के मामले में जेल गया था और दो दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर बाहर आया है।

Ad

जेल से छूटते ही प्रेमिका अपने परिजनों पर कुणाल से शादी कराने का दबाव बनाने लगी। जब मजदूर पिता और परिजनों ने उसकी बात नहीं मानी, तो वह गुस्से में आकर पुराना कांशीराम आवास परिसर स्थित बिना जाली और टूटे दरवाजे वाली पानी की टंकी के ऊपर जा चढ़ी।

प्रेमी ने आकर किया शादी का वादा, तब पिघली प्रेमिका

चौकी प्रभारी प्रवीण सचान और पुलिस बल के समझाने पर भी जब लड़की नीचे आने को तैयार नहीं हुई, तो पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत उसके प्रेमी कुणाल को मौके पर बुलवाया। कुणाल ने मौके पर पहुंचकर जब शादी करने का वादा किया और नीचे आने को कहा, तब जाकर लड़की का गुस्सा शांत हुआ और वह नीचे उतरी।

Ad

इस दौरान लड़के की मां ने भी अपनी बात रखते हुए कहा, "हम लोग छोटी बिरादरी से आते हैं, इसलिए कुछ लोग इस शादी का विरोध कर रहे हैं। लेकिन हम इस शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

नगर निगम और जलकल की बड़ी लापरवाही आई सामने

इस पूरे घटनाक्रम ने काशीराम आवास परिसर में स्थित पानी की टंकी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस टंकी का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और सीढ़ियों पर कोई सुरक्षा जाली नहीं है, जिसके कारण कोई भी आसानी से ऊपर चढ़ जाता है। इसके साथ ही मार्च 2024 के बाद से इस पानी की टंकी की सफाई भी नहीं कराई गई है, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। फिलहाल, पुलिस लड़की को हिरासत में लेकर काउंसिलिंग और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।