Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi News: डोमरी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

डॉ. प्रतिमा राय ने छात्राओं को सरदार पटेल के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का दिलाया संकल्प।

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर शिक्षा/लोकल डेस्क, वाराणसी: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रामनगर (डोमरी) स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में देश के प्रथम गृह मंत्री व 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती श्रद्धापूर्वक एवं भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया।

Ad

df

"562 रियासतों को मिलाकर बनाया अखंड भारत"

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रतिमा राय ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने देश की 562 देशी रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक और निर्णायक भूमिका निभाई। डॉ. राय ने कहा कि उनके दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट समर्पण के कारण ही पूरा राष्ट्र उन्हें 'लौह पुरुष' की उपमा से याद करता है।

sd

विचार गोष्ठी और एकता की शपथ

जयंती के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्राध्यापकों और छात्राओं ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन और उनके सिद्धांतों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात, उपस्थित सभी छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता, अखंडता और सर्वांगीण विकास में अपना सक्रिय योगदान देने के लिए राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का सफल एवं सुचारू संचालन सुश्री अनामिका तिवारी ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।