Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi News: BLW पहाड़ी गेट के पास तीन दिन पुरानी RCC सड़क तोड़े जाने पर फूटा आक्रोश

'गलती से तोड़ दी सड़क' - अधिकारियों की सफाई पर भड़के लोग; सीवर कार्य के बाद दोबारा सड़क बनाने के आश्वासन पर शांत हुआ प्रदर्शन

Ad

 
ef
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर (वाराणसी डेस्क): वाराणसी के बीएलडब्ल्यू (BLW) पहाड़ी गेट के समीप तीन दिन पहले ही बनकर तैयार हुई मजबूत आरसीसी (RCC) सड़क को दोबारा तोड़ दिए जाने पर क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सरकारी धन की बर्बादी और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ आक्रोशित क्षेत्रीय जनता ने दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंचकर जोरदार धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया।

Ad

'दूसरी जगह होना था काम, गलती से तोड़ दी सड़क'

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि हाल ही में बनी आरसीसी सड़क पूरी तरह से ठीक थी। इसके बावजूद बुलडोजर चलाकर उसे फिर से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो जिम्मेदार अधिकारियों व कार्यदायी संस्था की ओर से अजीबोगरीब सफाई दी गई कि 'सड़क गलती से टूट गई है और निर्माण कार्य वास्तव में किसी अन्य स्थान पर होना था।'

Ad

इस पूरी घटना और लापरवाही का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी है।

जेई ने दिया सीवर लाइन के बाद दोबारा आरसीसी ढलाई का आश्वासन

धरने और बढ़ते विरोध की सूचना मिलते ही जूनियर इंजीनियर (JE) पूनम सिंह मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे नागरिकों से वार्ता की। उन्होंने स्वीकार किया कि चूक हुई है और आश्वासन दिया कि इसे जल्द सुधारा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सीवर पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होते ही सड़क की दोबारा गुणवत्तापूर्ण आरसीसी ढलाई कराई जाएगी।

Ad

जिम्मेदारों पर कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग

प्रदर्शन के दौरान पुष्पकला झा, साधना जायसवाल, सौरभ कुमार, राकेश, अरुण, योगेंद्र और अमन यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

क्षेत्रीय लोगों ने सीधा सवाल उठाया कि जनता के टैक्स के पैसे से बनी सड़क को इस तरह तोड़ना सीधे तौर पर सरकारी धन का दुरुपयोग है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस पूरी लापरवाही की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों की जवाबदेही तय हो और सीवर लाइन का काम खत्म होते ही जल्द से जल्द सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए।