Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi News: सिगरा में विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति की शराब की लत बनी मौत की वजह?

जयप्रकाश नगर कॉलोनी में किराए के मकान में मिला 32 वर्षीय शिल्पा का शव; 2019 में हुई थी शादी, कोर्ट-कचहरी के बाद हाल ही में हुआ था सुलह।

Ad

 
sigra news
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर: वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर कॉलोनी में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय शिल्पा सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिगरा पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के मायके वालों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या करार दिया है।

Ad
Ad

शराब और मारपीट से तंग थी विवाहिता

गाजीपुर की मूल निवासी शिल्पा सिंह की शादी वर्ष 2019 में प्रंस सिंह के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि प्रिंस नगर निगम में संविदा पर कार्यरत है और उसे शराब की बुरी लत है। शराब के नशे में वह आए दिन शिल्पा के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। मृतका के पिता गंगाधर सिंह, जो अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं, उन्होंने बताया कि दामाद की प्रताड़ना से तंग आकर शिल्पा काफी समय तक उनके साथ मुंबई में ही रही थी।

Ad

कोर्ट और पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ था सुलह

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला पुलिस और कोर्ट तक जा पहुंचा था। कई बार कानूनी हस्तक्षेप के माध्यम से दोनों के बीच सुलह कराई गई थी। कुछ समय पहले ही प्रिंस ने दोबारा सुलह की पहल की और शिल्पा को वापस घर लेकर आया था। दोनों जयप्रकाश नगर कॉलोनी स्थित मुकुंद बरनवाल के मकान में किराए पर रह रहे थे।

Ad

परिजनों का गंभीर आरोप: 'यह आत्महत्या नहीं, हत्या है'

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शिल्पा आत्महत्या नहीं कर सकती, उसे ससुराल वालों ने मिलकर मारा है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

सिगरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।