Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi News: पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पति गिरफ्तार

छोटी पियरी निवासी अभियुक्त के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने के प्रयास (BNS) की धाराओं में मुकदमा दर्ज

Ad

 
zs
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): वाराणसी कमिश्नरेट में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपनी ही पत्नी से मारपीट, गाली-गलौज करने और जान से मारने का प्रयास करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Ad

क्या है पूरा मामला? 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वादिनी (पीड़िता) द्वारा थाना चौक पर अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। पीड़िता का आरोप था कि उसका पति उसके साथ लगातार मारपीट व गाली-गलौज करता है और हाल ही में उसने जान से मारने का प्रयास किया।

प्राप्त प्रार्थना पत्र की गंभीरता को देखते हुए थाना चौक पर मु0अ0सं0 - 0172/2026, धारा 109 (1), 115 (2), 351 (3) बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त (जोन काशी), अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त (दशाश्वमेध) के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और देखभाल में मामूर थी।

इसी दौरान शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:07 बजे पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त गुणाकर पाण्डेय (उम्र करीब 32 वर्ष) पुत्र स्व. दिवाकर पाण्डेय, निवासी सी.के.-63/133, छोटी पियरी, थाना चौक, वाराणसी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना चौक पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:

  1. श्री विजय कुमार शुक्ला (प्रभारी निरीक्षक, थाना चौक)

  2. श्री विकास कुमार मिश्रा (उप-निरीक्षक / चौकी प्रभारी पियरी)

  3. कांसटेबल मनोज कुमार सिंह

  4. कांसटेबल मदन कुमार

  5. कांसटेबल प्रदीप कुमार