Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi News: वाराणसी में प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ छायाकार से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की अभद्रता, धक्के देकर बाहर निकाला

जिला मुख्यालय पर कवरेज के दौरान बबाल; बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ छायाकार के साथ की अभद्रता

Ad

 
df
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क, वाराणसी: वाराणसी में जिला मुख्यालय के पास कांग्रेस के खिलाफ चल रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ छायाकार (फोटोपत्रकार) संजय गुप्ता के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि समाचार संकलन (कवरेज) कर रहे वरिष्ठ छायाकार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्के देकर प्रदर्शन स्थल से बाहर निकाल दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय मीडिया जगत में भारी रोष है।

Ad

कवरेज के दौरान हुआ विवाद, कैंट विधायक भी दिखे वीडियो में

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित संजय गुप्ता एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अंग्रेजी समाचार पत्र से जुड़े वरिष्ठ छायाकार हैं और काशी की पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सोमवार को वह जिला मुख्यालय के समीप भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ आयोजित किए गए धरना-प्रदर्शन की फोटो और वीडियो कवरेज करने पहुँचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं से विवाद शुरू हो गया और प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने कैमरे के साथ मौजूद छायाकार के साथ धक्का-मुक्की व बदसलूकी कर दी।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में छायाकार हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास कार्यकर्ताओं का हुजूम धक्का-मुक्की करता दिख रहा है। वीडियो में वाराणसी कैंट सीट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में छायाकार से हुई अभद्रता में विधायक की क्या भूमिका थी, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पत्रकारों में आक्रोश, आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

वाराणसी जैसे संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल संसदीय क्षेत्र में दिनदहाड़े एक मान्यता प्राप्त वरिष्ठ फोटोपत्रकार के साथ हुई इस घटना की मीडिया संगठनों और स्थानीय पत्रकारों ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

घटना के बाद से ही शहर के पत्रकार समूहों में इस दुर्व्यवहार को लेकर गहरा आक्रोश है। मामले में पीड़ित छायाकार, पुलिस प्रशासन और संबंधित भाजपा नेताओं की ओर से औपचारिक शिकायत और आधिकारिक प्रतिक्रिया आने के बाद स्थिति और साफ होने की उम्मीद है।