Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi News: पूर्वांचल में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा एक्शन, फ्लोर मिल समेत 13 जगह पकड़ी गई चोरी

देवरिया में ट्रांसफार्मर से अतिरिक्त केबल जोड़कर चलाई जा रही थी फ्लोर मिल; चंदौली, गोरखपुर और प्रतापगढ़ में भी पकड़े गए चोर

Ad

 
fg
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) के कड़े निर्देशों के बाद पूर्वांचलभर में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विजिलेंस टीमों ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दो दिनों में चलाए गए इस एंटी-पावर थेफ्ट अभियान के दौरान पूर्वांचल में कुल 13 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए हैं, जिनमें देवरिया की एक बड़ी फ्लोर मिल भी शामिल है।

Ad

देवरिया में फ्लोर मिल पर ट्रांसफार्मर से हो रही थी चोरी

पूर्वांचल डिस्कॉम के एएसपी समर बहादुर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि देवरिया जिले में छापेमारी के दौरान एक फ्लोर मिल में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां मिल संचालक द्वारा सामान्य सर्विस केबल के अलावा 100 केडब्ल्यूएच के ट्रांसफार्मर से अतिरिक्त केबल जोड़कर अवैध रूप से 56.88 केडब्ल्यूएच बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था।

विभिन्न जिलों में इन स्थानों पर हुई छापेमारी

अभियान के दौरान अलग-अलग जिलों में टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश दी:

  • वाराणसी / बलिया: सीओ सरोज पांडेय की अगुवाई में प्रवर्तन दल प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने पुरवा (बल्ली परवा) इलाके में दो उपभोक्ताओं के परिसर में 'कटियामारी' (अवैध कटिया) के जरिए बिजली चोरी पकड़ी।

  • चंदौली: प्रभारी आशीष कुमार पांडेय की टीम ने सुभाष नगर में मीटर बाइपास करके बिजली चोरी कर रहे दो परिसरों का भंडाफोड़ किया।

  • फतेहपुर: प्रभारी उप निरीक्षक अनूप यादव ने कोरवा गांव में छापेमारी की, जहां दो उपभोक्ता सर्विस केबल बाइपास कर बिजली चोरी करते पाए गए।

  • अन्य जिले: इसके अलावा गोरखपुर, प्रतापगढ़, कुशीनगर और बस्ती जिलों में भी विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर 5 अन्य घरों में बिजली चोरी के मामलों का पर्दाफाश किया है।

मुकदमा दर्ज और असेसमेंट रिपोर्ट जारी

विजिलेंस विभाग ने पकड़े गए सभी बिजली चोरों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज करा दिया है। साथ ही, वित्तीय आंकलन (असेसमेंट) के लिए रिपोर्ट संबंधित क्षेत्रों के अधिशासी अभियंताओं (EE) को भेज दी गई है ताकि विभाग को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। बिजली विभाग की इस सख्त कार्रवाई से चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।