Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 36वीं वाहिनी PAC रामनगर में नवसृजित डॉग केनल का लोकार्पण

पीएसी परिसर में बने आधुनिक डॉग केनल का हुआ भव्य शुभारंभ; जीर्णोद्धार करने वाले राजमिस्त्री सम्मानित, परिसर में किया गया वृक्षारोपण।

Ad

 
ed
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, वाराणसी परिसर में मंगलवार को नवसृजित डॉग केनल (Dog Kennel) का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पीएसी (वाराणसी अनुभाग) श्री मनोज कुमार सोनकर (IPS) द्वारा फीता काटकर किया गया।

Ad
Ad

कार्यक्रम की शुरुआत में वाहिनी के सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय (IPS) ने डीआईजी महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

"इंसान के मन की भाषा समझते हैं स्वान"— सेनानायक

लोकार्पण समारोह के अवसर पर सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने स्वान (डॉग) की अपने स्वामी के प्रति निष्ठा, अगाध प्रेम और वफादारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वान मनुष्य के मन की भाषा और संवेदनाओं को भली-भांति समझते हैं, इसलिए हमें इनसे स्नेह और अपनत्व का भाव रखना चाहिए। सुरक्षा और खोजी अभियानों में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

Ad

d

कारीगर सम्मानित, परिसर में रोपे गए फलदार पौधे

डॉग केनल भवन के उत्कृष्ट निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य में सराहनीय योगदान देने वाले राजमिस्त्री राम सिंह एवं उनकी पूरी टीम को डीआईजी मनोज कुमार सोनकर द्वारा अंगवस्त्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डीआईजी महोदय एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएसी परिसर में फलदार पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया।

Ad

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

इस गरिमामयी आयोजन में सेनानायक महोदय की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पांडेय की विशेष उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से:

  • श्री राजेश कुमार (सहायक सेनानायक)

  • श्री कैलाश नाथ यादव (शिविरपाल)

  • श्री सुरेंद्र कुमार (सूबेदार मेजर)

  • श्री राम सिंह (SQM)

साथ ही वाराणसी के वरिष्ठ पशु चिकित्सक एवं 36वीं वाहिनी पीएसी के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।