Varanasi: एपेक्स में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट्स दिवस
‘साइलेंट हीरोज’ के योगदान को एपेक्स हॉस्पिटल ने किया नमन, छात्रों ने स्किट और प्रस्तुतियों से बांधा समां
वाराणसी: वाराणसी स्थित एपेक्स एलाइड एंड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट द्वारा राष्ट्रीय एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट्स (AOTT) दिवस के अवसर पर एक विशेष और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह की सरपरस्ती में आयोजित हुआ।


इस वर्ष कार्यक्रम की थीम 'नेशनल काउन्सिल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स (NCAHP) मानकों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया का समन्वयन' रखी गई थी, जिसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं में टेक्नोलॉजिस्ट्स की भूमिका और मानकीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई।
दीप प्रज्ज्वलन और जागरूकता स्किट

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद संस्थान के विद्यार्थियों ने थीम आधारित प्रस्तुतियां दीं। छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई जागरूकता और संदेशपरक स्किट (Skit) ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और स्वास्थ्य क्षेत्र में टेक्नोलॉजिस्ट्स के महत्व को बेहद सहज ढंग से दर्शाया।

'ऑपरेशन थिएटर के साइलेंट हीरोज हैं टेक्नोलॉजिस्ट्स'
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के साथ-साथ प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
-
आर्थ्रोस्कोपी सर्जन डॉ. अमित झा, स्पाइन सर्जन डॉ. अमन वर्मा और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट जेआर डॉ. अंकित यादव ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी सफल सर्जरी और मरीज की सुरक्षित देखभाल में एनेस्थीसिया एवं ओटी टेक्नोलॉजिस्ट्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
-
वक्ताओं ने उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का "साइलेंट हीरोज" (Silent Heroes) बताते हुए उनके निस्वार्थ योगदान के प्रति गहरा आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों और विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वचन प्रदान किए।
