Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Namo Ghat Janmashtami: गोवर्धनधारी मंदिर में सवा क्विंटल दूध से बाल गोपाल का अभिषेक

खिड़कियां घाट पर गोवर्धन पूजा समिति ने भव्य रूप से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव; शंखनाद, सोहर और बधाई गीतों के साथ मध्यरात्रि में गूंजे जयकारे

Ad

 
bv
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

भदैनी मिरर (सांस्कृतिक डेस्क): वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट (खिड़कियां घाट) स्थित गोवर्धनधारी मंदिर में शुक्रवार (4 सितंबर) को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व गोवर्धन पूजा समिति के तत्वावधान में अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सायंकाल 7:00 बजे गोवर्धनधारी प्रभु की भव्य संध्या आरती के साथ हुआ। आरती के पश्चात आमंत्रित भजन गायकों ने अपनी सुरीली तानों और भजनों की प्रस्तुति से पूरे प्रांगण को 'कृष्णमय' बना दिया।

Ad
Ad

jk

सवा क्विंटल दूध से अभिषेक और हरियाली श्रृंगार

जन्मोत्सव के दौरान समिति के पदाधिकारियों और उमड़े श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के चांदी से निर्मित बाल स्वरूप का सवा क्विंटल दूध से भव्य अभिषेक किया।

  • हरियाली श्रृंगार: मंदिर परिसर को आकर्षक हरी-भरी पत्तियों और देशी-विदेशी फूलों से सजाकर 'हरियाली श्रृंगार' किया गया।

  • छप्पन भोग: पूजन और श्रृंगार के बाद बाल गोपाल को 56 प्रकार के पकवानों और मिष्ठान का छप्पन भोग अर्पित किया गया।

मध्यरात्रि में शंखनाद और बधाई गीत

जैसे ही घड़ी की सुइयों ने रात के 12 बजाए, पूरा मंदिर प्रांगण शंखनाद और 'जय कन्हैया लाल की' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। कान्हा के अवतरण के पावन क्षण पर उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक सोहर और बधाई गीत गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इसके उपरांत भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Ad

io

समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह की अध्यक्षता गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव 'गप्पू' ने की। मंच का कुशल संचालन महामंत्री जयप्रकाश यादव ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सीताराम यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Ad

Ad

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष अजय यादव (अज्जू) व दिनेश यादव (पप्पू), पूजा मंत्री भोला यादव, ट्रस्ट बोर्ड सदस्य मनोज यादव तथा संरक्षक कैलाश यादव, भाला यादव, गोपाल जी यादव, अर्जुन यादव, अशोक यादव व राजेश अहीर मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. शिवनाथ यादव, अमरदेव यादव, अभय स्वाभिमानी, सतीश यादव, श्री प्रकाश यादव और लाल बचन यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।