Movie prime
Ad

77वें गणतंत्र दिवस पर काशी के विकास का संकल्प: 1323 करोड़ के बजट से आत्मनिर्भर नगर निगम की नई इबारत

नगर निगम मुख्यालय में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने किया ध्वजारोहण, बोले– 92% बजट वृद्धि से स्वच्छता, इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता को मिली रफ्तार

Ad

 
nagar nigam
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम मुख्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां महापौर अशोक कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण कर देश की आन-बान और शान को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर निगम अब केवल सफाई व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता, विकास और आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में नई इबारत लिख रहा है।

Ad
Ad

महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं, जिससे काशी का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। नगर निगम अपने 1323 करोड़ रुपये के बजट के माध्यम से नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने में जुटा हुआ है।

Ad

nagar nigam

स्वच्छता में ऐतिहासिक सुधार

महापौर ने कहा कि शहर को ‘गारबेज फ्री सिटी’ बनाने का संकल्प अब साकार हो रहा है। शहर के 27 में से 21 कूड़ा घर बंद किए जा चुके हैं, शेष 6 को भी शीघ्र समाप्त किया जाएगा।
सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सफाई वाहनों की संख्या 141 से बढ़ाकर 365 कर दी गई है, जबकि सफाईकर्मियों की संख्या 4075 से बढ़कर 7428 हो गई है।
उन्होंने बताया कि शहर का क्षेत्रफल 82.10 वर्ग किमी से बढ़कर 186.67 वर्ग किमी हो जाने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी 41वें स्थान से 17वें स्थान पर पहुंच गई है।

Ad

आत्मनिर्भर नगर निगम की ओर कदम

नगर निगम की आर्थिक मजबूती पर प्रकाश डालते हुए महापौर ने कहा कि वर्ष 2022-23 में निगम की निजी आय 90 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 208 करोड़ रुपये हो गई है। निगम का कुल बजट 689 करोड़ से बढ़कर 1323 करोड़ पहुंच गया है, जो 92 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि है।
आय बढ़ाने के लिए म्युनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से सिगरा और लहुराबीर में अंडरग्राउंड पार्किंग, होटल व मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना है। साथ ही शिवपुर कांजी हाउस को भी व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा।

संस्कृति और खेल को बढ़ावा

महापौर ने कहा कि नगर निगम अब केवल सीवर और पानी तक सीमित नहीं है। कजरी महोत्सव, नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट जैसे आयोजनों से निगम ने सांस्कृतिक पहचान बनाई है। रामनगर में एक घंटे में तीन लाख पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है।

nagar nigam

संविधान की शक्ति से विकास: नगर आयुक्त

इस अवसर पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान ही देश की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि काशी में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से 35 हजार करोड़ रुपये के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने नागरिकों और कर्मचारियों से संविधान की शक्ति को जनसेवा और विकास में समर्पित करने की अपील की।

nagar nigam

सफाई मित्रों का सम्मान

समारोह में उत्कृष्ट सेवा देने वाले सफाई मित्र शिवप्रसाद, रेखा, रामबाबू, संतोष और विनोद को महापौर द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पूर्व महापौर ने सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन भैया लाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अपर नगर आयुक्त संगम लाल ने दिया। इस अवसर पर पूर्व उपसभापति सुरेश कुमार चौरसिया, पार्षद श्याम आसरे मौर्य, कर्मचारी संघ अध्यक्ष मनोज कुमार, अपर नगर आयुक्त **सविता यादव**, सहायक नगर आयुक्त **अनिल यादव** सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 

Ad