Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Nagar Nigam Action: वाराणसी में नाला सफाई में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, ठेकेदार पर 50 हजार का जुर्माना; जेई को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

मानसून से पहले एक्शन मोड में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, औचक निरीक्षण में सुंदरपुर और संकट मोचन में खुली दावों की पोल; बोले- 'गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा बर्दाश्त'।

Ad

 
df
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी/नगर निगम डेस्क (भदैनी मिरर):

वाराणसी शहर को आगामी मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम लगातार दावों और कोशिशों में जुटा है। हालांकि, जमीनी हकीकत परखने जब खुद अधिकारी सड़कों पर उतरे, तो दावों की पोल खुल गई। नाला सफाई के कार्यों में भारी लापरवाही और शिथिलता पाए जाने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाली संबंधित फर्म पर 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया है, साथ ही जिम्मेदार अवर अभियंता (JE) को प्रतिकूल प्रविष्टि (Adverse Entry) जारी कर विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

Ad
Ad

औचक निरीक्षण में खुली पोल, केवल खानापूर्ति मिला काम

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सुंदरपुर सब्जी मंडी स्थित पुलिया से हुई, जहां मशीनों के जरिए नाला सफाई का काम चल रहा था। मौके पर बारीकी से देखने पर पता चला कि वहां केवल खानापूर्ति की जा रही थी। सुंदरपुर मछली मंडी के पीछे का मुख्य नाला पूरी तरह से सिल्ट (कीचड़) से पटा हुआ था और उसमें बड़े-बड़े झाड़-झंखाड़ व पेड़-पौधे उगे हुए थे, जो यह बताने के लिए काफी था कि सफाई सिर्फ कागजों और दावों में चल रही है।

Ad

अध्या ट्रेडर्स पर लगा जुर्माना, इन इलाकों में मिली खामियां

सुंदरपुर के बाद नगर आयुक्त का काफिला साकेत नगर पुलिया, संकट मोचन पुलिया और गांधीनगर कॉलोनी स्थित नरिया नाले की तरफ बढ़ा। इन सभी प्रमुख इलाकों में मानक के अनुरूप सफाई कार्य नहीं मिला।

  • फर्म पर कार्रवाई: हर जगह काम की गुणवत्ता खराब मिलने पर नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से सफाई का जिम्मा संभाल रही संबंधित फर्म 'अध्या ट्रेडर्स' पर 50,000 रुपये का अर्थदंड (जुर्माना) आरोपित किया।

  • इंजीनियर पर गाज: इसके साथ ही कार्य के प्रति घोर उदासीनता और निगरानी न रखने के आरोप में विभागीय अवर अभियंता (JE) पंकज पटेल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का तत्काल आदेश जारी किया गया।

नगर आयुक्त की सख्त चेतावनी:

"शहर में जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। नालों की 'तली-झाड़' सफाई के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अगर गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जाएगा, तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और अधिकारियों पर इससे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

मौके पर मौजूद रहा प्रशासनिक अमला

नगर आयुक्त के इस औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर नगर निगम के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से अधिशासी अभियंता आगम कटियार, सहायक अभियंता कपीश बुधौलिया, विभागीय अवर अभियंता सहित संबंधित क्षेत्रों के सफाई निरीक्षक उपस्थित थे। इस कार्रवाई के बाद से नाला सफाई में जुटे अन्य ठेकेदारों और अभियंताओं में खलबली मची हुई है।

Ad