Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में नगर निगम का बुलडोजर अभियान जारी, अवैध अतिक्रमण पर फिर चला हथौड़ा

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने कई क्षेत्रों में नालों और सड़कों को कराया अतिक्रमण मुक्त, नोटिस और जब्ती की कार्यवाही भी हुई

Ad

 
news nagar nigam
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसीभदैनी मिरर। नगर निगम वाराणसी ने नालों और सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए 5 जून 2025 (गुरुवार) को बड़े पैमाने पर बुलडोजर अभियान चलाया। नगर आयुक्त श्री अक्षत वर्मा के निर्देश और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई कई क्षेत्रों में की गई। इस दौरान कुल ₹1900 का जुर्माना वसूली के साथ ही 67 होर्डिंग हटाई गईं।
सिगरा से फल मंडी तक रोड खाली
 प्रवर्तन दल और अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम ने सिगरा नगर निगम से फल मंडी तक रोड पर अवैध वेंडरों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया।

संतुष्टि हॉस्पिटल से नट बस्ती तक कार्रवाई

जोनल अधिकारी ऋषि मांडवी इन्द्र विजय यादव के नेतृत्व में टीम ने सड़क और नाले के दोनों किनारों पर ठेले और अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया। नाली पर बने स्थाई मकान को लेकर अतिक्रमणकर्ता को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की गई।
Ad
Ad
चितईपुर से बीएचयू रोड तक निरीक्षण:
 नाशिरपुर सुसवाही रोड से करौंदी चौराहा होते हुए बीएचयू रोड तक बंद पड़ी नालियों का निरीक्षण और चिन्हांकन किया गया।
ककरमत्ता में रैंप अतिक्रमण की जांच
रोजा हाउस के पास गली में रैंप बनाकर किए गए अतिक्रमण की जांच की गई, जहां कार्यवाही प्रगति पर है।
Ad
चौकाघाट से रिंग रोड तक बड़ा अभियान
 चौकाघाट, पुलिस लाइन, कचहरी, वरुणा पुल, शिवपुर, हरहुआ रिंग रोड चौराहा सहित कई क्षेत्रों में अवैध वेंडिंग, होर्डिंग, तिरपाल और पन्नियों को हटाया गया। कुछ स्थानों से लावारिस सामान जब्त भी किया गया।
तेलियाबाग में चेतावनी:
Ad
सिंह मेडिकल के पास सार्वजनिक स्थान पर कबाड़ रख अतिक्रमण करने पर एक दिन की मोहलत दी गई। चेतावनी दी गई कि समय पर न हटाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
life line hospital