Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 230 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, ₹97 हजार जुर्माना, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर 

नगर आयुक्त के निर्देश पर चला संयुक्त अभियान, सड़कों, नालों और सरकारी ज़मीन को कराया गया अतिक्रमणमुक्त; शिवपुर से सिगरा तक चला बुलडोज़र और प्रवर्तन टीम की कार्रवाई।

Ad

 
nagar nigam
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को वाराणसी नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। महापौर के निर्देशों के 24 घंटे के भीतर ही निगम की प्रवर्तन टीम ने चार जोनों—वरुणापार, आदमपुर, दशाश्वमेध और भेलूपुर—में एक साथ सख्त कार्रवाई की।

Ad
Ad


230 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, 97 हजार जुर्माना


प्रवर्तन प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में देव इंटरप्राइजेज (शिवपुर) के गोदाम पर छापेमारी कर 230 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक चम्मच जब्त किए गए और ₹75,000 का जुर्माना लगाया गया।


अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त बुलडोजर अभियान

Ad

लोढ़ान क्षेत्र से सिंधोरा रोड तक, बड़ा लालपुर, सिगरा, सिटी स्टेशन, कज्जाकपुरा फ्लाईओवर और परमानंदपुर तक अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई। नालों और सड़कों के किनारे बने अस्थायी व स्थायी अतिक्रमणों को JCB से तोड़ा गया। आठ गाड़ियाँ भरकर अतिक्रमित सामान जब्त किया गया।

Ad


सिगरा फल मंडी में घोषित चेतावनी


प्रवर्तन दल ने घोषणा कर दी है कि 19 जून को सिगरा फल मंडी में किसी भी प्रकार के ठेले या काउंटर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


सरकारी जमीन पर गैराज भी हटाया गया

भेलूपुर जोन में सरकारी जमीन पर बने अवैध गैराज को हटाकर रास्ता बनाने के लिए भूमि को खाली कराया गया। आदमपुर जोन में आरपीएफ, PAC और पुलिस की मौजूदगी में सघन अभियान चलाकर अवैध निर्माण और कब्जे हटाए गए।


पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कदम

"आरम्भ 6.0" के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त वाराणसी के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम लगातार गुप्त सूचना के आधार पर प्लास्टिक कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

life line hospital