Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटा नगर निगम, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने घाटों का किया औचक निरीक्षण

घाटों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने और पाथवे से गुमटियों का अतिक्रमण हटाने के दिए गए कड़े आदेश।

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर वाराणसी नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अस्सी घाट, नया अस्सी घाट, रविदास घाट, सामने घाट से लेकर विश्व सुंदरी पुल और रामनगर स्थित बलुआ घाट (कच्चा व पक्का घाट) तक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े तमाम इंतजामों का बारिकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ad
Ad

s

अस्सी से रामनगर तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के तहत अस्सी घाट पर जेटी लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर अस्सी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसे ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम का निर्माण तत्काल कराया जाए। नमो घाट से लेकर सामने घाट और रामनगर बलुआ घाट तक निरंतर उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

कच्चे घाटों पर विशेष ध्यान देते हुए मिट्टी की लेवलिंग और ड्रेसिंग कराने पर जोर दिया गया, जिससे श्रद्धालु सुचारू रूप से पूजा-अर्चना कर सकें। इसके अलावा, जिन स्थानों पर दलदल की स्थिति है, वहां सूखी मिट्टी और बालू की बोरियां डालकर मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।

x

सेल्फी पॉइंट और फ्लोटिंग बैरिकेडिंग की व्यवस्था

पर्व के दौरान सुरक्षा और सुंदरता को प्राथमिकता देते हुए नगर आयुक्त ने घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंगा में स्नान और पूजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत फ्लोटिंग बैरिकेडिंग का कार्य तत्काल पूर्ण कराने को कहा गया। साथ ही, घाटों पर जुटने वाली भीड़ के बीच 'स्वच्छ काशी-सुंदर काशी' और छठ महापर्व की शुभकामनाओं वाले विशेष सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। नया अस्सी घाट पर सुंदरता बढ़ाने के लिए हॉर्टिकल्चर (बागवानी) के विशेष कार्य कराने के भी निर्देश दिए गए।

d

छुट्टा पशुओं और अतिक्रमण पर सख्त रुख

निरीक्षण के दौरान घाटों के किनारे कुछ स्थानों पर पशुओं के घूमने का मामला सामने आया, जिस पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिया कि छठ महापर्व के मद्देनजर घाटों पर लगातार पशु वाहन तैनात किए जाएं, जो छुट्टा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके अलावा, अस्सी घाट से नया अस्सी घाट तक पाथवे पर लोहे और लकड़ी की गुमटियों के जरिए किए गए अतिक्रमण का कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्होंने इसे पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए, जिससे महापर्व का आयोजन सुचारू और निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।