Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक: नवरात्र में युद्ध स्तर पर होगी घाटों की सफाई, सीवर व लाइटें होंगी दुरुस्त

महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में करोड़ों की परियोजनाओं पर लगी मुहर; 'काशी गौ संरक्षण उपविधि 2026' और ट्रेड लाइसेंस सरलीकरण के प्रस्ताव पास।

Ad

 
fg
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर संवाददाता): काशी के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और आगामी त्योहारों को देखते हुए वाराणसी नगर निगम ने बड़े स्तर पर विकास व सफाई अभियानों की रूपरेखा तैयार की है। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण जनहित और विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से हरी झंडी दी गई।

Ad

बैठक के दौरान 'काशी गौसंरक्षण एवं निरीक्षण उपविधि 2026', ट्रेड लाइसेंस प्रक्रियाओं का सरलीकरण, और शहर के 12 प्रमुख पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण से जुड़े करोड़ों रुपये के प्रस्तावों पर मुहर लगी।

fr

घाटों से सिल्ट सफाई और मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों पर रोशनी की व्यवस्था

उपसभापति नरसिंह दास की मांग पर आगामी नवरात्र, विजयदशमी, छठ पूजा और देव दीपावली को ध्यान में रखते हुए गंगा नदी में आई बाढ़ के बाद जमा हुई सिल्ट (गाद) को हटाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

  • नवदुर्गा मंदिर मार्ग: काशी के सभी नवदुर्गा मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों, गलियों और सड़कों पर समुचित सफाई, पानी और प्रकाश व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाएगी।

  • स्ट्रीट लाइट की जिम्मेदारी: महापौर ने स्पष्ट किया कि कार्यदायी संस्थाओं के साथ 5 वर्षों का अनुबंध हुआ है, अतः अगले 5 सालों तक स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव की पूरी जवाबदेही संबंधित कंपनी की होगी।

सड़कों की खुदाई पर सख्त रुख: गेल (GAIL) के खिलाफ दर्ज होगी FIR

सड़कों और गलियों में बिना पूर्व सूचना खुदाई करने और मरम्मत न कराने को लेकर नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

  • नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि गेल कंपनी द्वारा कई गलियों की खुदाई के बाद उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता को गेल के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

  • अस्थाई पूजा कुंड: दुर्गा पूजा विसर्जन के लिए सभी जोनल अधिकारियों को पूजा आयोजकों के साथ बैठक कर विसर्जन स्थल तय करने और अस्थाई कुंड निर्माण के निर्देश दिए गए हैं।

बंदरों से मुक्ति और आवारा कुत्तों का बंध्याकरण

शहर में आवारा पशुओं की समस्या पर पार्षद प्रवीण राय के प्रस्ताव पर पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने बताया कि ऐढ़ स्थित एबीसी (ABC) सेंटर की क्षमता 132 कुत्तों से बढ़ाकर 300 की जा रही है। साथ ही प्रतिदिन होने वाले बंध्याकरण की संख्या 10-12 से बढ़ाकर 20-25 की जाएगी।

जलकल, सीवर और रामनगर रामलीला को लेकर सख्त निर्देश

  • जलकल व सीवर: महापौर ने पुराने वार्डों में सीवर व पानी की पाइपलाइन बिछाने के सुस्त कार्य पर कड़ी नाराजगी जताई और जल निगम अधिकारियों को मैनपावर बढ़ाने व सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया।

  • रामनगर रामलीला: विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला स्थल व आसपास के क्षेत्रों में तीन शिफ्टों में नियमित सफाई, सीवर निकासी और रास्तों की तत्काल मरम्मत कराने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

  • जलजमाव से राहत: रोहनिया विधानसभा के 10 वार्डों में जलजमाव के स्थायी समाधान हेतु IIT-BHU के विशेषज्ञों की टीम से सर्वे कराकर प्रस्ताव तैयार करने का सुझाव दिया गया, जिस पर महापौर ने तत्काल पानी निकासी के निर्देश जारी किए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अमित कुमार, बरखा सिंह, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, उपसभापति नरसिंह दास समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं नगर निगम के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।