Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: नागपंचमी पर नागकुआं पहुंचे नगर आयुक्त, सफाई और लाइटिंग दुरुस्त करने के दिए निर्देश

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जैतपुरा और औसानगंज का किया निरीक्षण; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर।

Ad

 
ds
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। आगामी नागपंचमी पर्व को देखते हुए नगर निगम वाराणसी एक्शन मोड में आ गया है। रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जैतपुरा स्थित ऐतिहासिक नागकुआं क्षेत्र और औसानगंज वार्ड का औचक निरीक्षण कर नागरिक सुविधाओं और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

Ad
Ad

सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नागकुआं मेला क्षेत्र और उसके आसपास सफाई, स्ट्रीट लाइटों तथा जल निकासी का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पूरे परिसर और पहुंच मार्गों पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Ad

s

पेजल और जलकल विभाग को सख्त निर्देश

नगर आयुक्त ने औसानगंज वार्ड की स्थिति देखते हुए जलकल विभाग और सिविल विभाग के जूनियर इंजीनियरों (JE) को स्पष्ट आदेश दिए कि मेला क्षेत्र में स्वच्छ और निर्बाध पेयजल आपूर्ति हर हाल में बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद, जलकल विभाग के जेई, सिविल जेई और सफाई निरीक्षक (SFI) अवनीश दुबे सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र व आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad

Ad