Movie prime
Ad

वाराणसी में 74.52 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परियोजना, बदल जाएगी शहर की तस्वीर

सिगरा और कबीरचौरा में बनेगा आधुनिक कमर्शियल हब, अंडरग्राउंड पार्किंग से मिलेगी राहत, 50 महीने में निवेश वसूल

Ad

 
Nagar Nigam
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर |  वाराणसी नगर निगम ने शहर के विकास और सुविधा विस्तार के लिए दो बड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सिगरा और सेनपुरा प्रोजेक्ट का जायजा लिया। इन परियोजनाओं के तहत 74.52 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग, मार्केट कॉम्प्लेक्स और होटल का निर्माण किया जाएगा।

Ad
Ad

नगर निगम ने इन परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ रुपये का म्युनिसिपल बांड जारी कर धन जुटाया है।

सिगरा प्रोजेक्ट का विवरण

सिगरा स्टेडियम के पास 40.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला जी प्लस-6 भवन 2600 वर्ग मीटर में फैलेगा। इसमें अंडरग्राउंड पार्किंग होगी, जिसमें 56 कारें और 22 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इस प्रोजेक्ट से नगर निगम को 65 लाख रुपये मासिक आय होने का अनुमान है।

Ad

Nagar Nigam

कबीरचौरा रोड में कमर्शियल हब

कबीरचौरा रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में 34 करोड़ रुपये की लागत से ढाई एकड़ भूमि में जी प्लस-2 कमर्शियल भवन का निर्माण होगा। इस परियोजना के लिए निगम ने 25 करोड़ रुपये का बांड जारी किया था। इसे पूरा होने पर नगर निगम को लगभग 35 लाख रुपये मासिक आय होने की संभावना है।

Ad

निगम की योजना इन कॉम्प्लेक्स की दुकानों को 30 साल की लीज पर बाजार दर पर देने की है, जिसमें समय-समय पर किराया वृद्धि का प्रावधान भी रहेगा। इस तरह दोनों प्रोजेक्ट से 50 महीने में निवेश की राशि वसूल की जा सकेगी, जबकि सात साल में निगम को कुल 84 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।

शहीद उद्यान पार्क का कायाकल्प

सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है। 748.93 लाख रुपये की लागत से इसे लखनऊ की सुदामा कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स द्वारा कायाकल्प किया जाएगा। नगर निगम ने इसे 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

महापौर और नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनका कहना है कि इन परियोजनाओं से शहर की रौनक बढ़ेगी और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 
Ad