Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: NEET और पेपर लीक के खिलाफ BHU गेट पर उतरीं विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, पुलिस ने बलपूर्वक हिरासत में लिया

'सुरक्षा के नाम पर मुखबिरी कराती है सरकार, मैंने त्याग दी सिक्योरिटी', गिरफ्तारी से पहले मोदी-योगी सरकार पर बरसीं पल्लवी पटेल; पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने प्रदर्शन को बताया अवैध।

Ad

 
jjjjjjjjjjjjj
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। धर्म नगरी काशी का लंका इलाका सोमवार को उस समय राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया, जब नीट (NEET), सीयूईटी (CUET), यूपीएसआई (UPSI) और लेखपाल भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और धांधली के खिलाफ अपना दल (कमेरावादी) की शीर्ष नेता व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल सड़क पर उतर आईं।

Ad
Ad

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, जैसे ही डॉ. पल्लवी पटेल के नेतृत्व में अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं और विभिन्न छात्र-युवा संगठनों का विशाल विरोध मार्च काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मुख्य द्वार से प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय की ओर बढ़ने लगा, भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस ने विधायक पल्लवी पटेल और कई कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक हिरासत में लेकर पुलिस वैन में भर लिया।

Ad

hy

"भाजपा सरकार वीक है, तभी तो पेपर लीक है" - गूंजे नारे

प्रदर्शन के दौरान बीएचयू गेट पर जुटे छात्र युवाओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा और तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने "नीट पेपर लीक क्यों, बीजेपी सरकार जवाब दो", "भाजपा सरकार वीक है, तभी तो पेपर लीक है", "लेखपाल भर्ती की पुनः परीक्षा कराओ" और "पेपर लीक के जिम्मेदार अधिकारियों पर रासुका (NSA) लगाओ" जैसे नारों से पूरा इलाका गुंजा दिया।

Ad

चुनावी जुमलों से सरकार बनती है, देश 'विश्व गुरु' नहीं: डॉ. पल्लवी पटेल

हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले भदैनी मिरर के पत्रकार से विशेष बातचीत (बाइट) के दौरान विधायक डॉ. पल्लवी पटेल सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा, "सिर्फ चुनावी जुमलों से सरकार तो बनाई जा सकती है, लेकिन देश को विश्व गुरु नहीं बनाया जा सकता। देश विश्व गुरु तभी बनेगा जब छात्रों की परीक्षाओं के निर्णय साफ-सुथरे आएं। लेकिन भाजपा की सोच और नीति में न देश का छात्र है, न उसकी परीक्षा, और न ही उसका भविष्य। भाजपा सिर्फ आम आदमी की भावनाओं का राजनीतीकरण कर सत्ता पाना चाहती है।"

उन्होंने आगे कहा, "सरकार पाकिस्तान, कब्रिस्तान और मुसलमान की राजनीति से ऊपर उठकर लोक-कल्याणकारी काम करे। हमारी मांग है कि नीट, लेखपाल और यूपीएसआई परीक्षा धांधली की जांच न्यायिक अधिकारियों की देखरेख में सीबीआई (CBI) से कराई जाए और दोषियों के नाम सार्वजनिक किए जाएं। जो अधिकारी देश के युवाओं का भविष्य छीन रहे हैं, चाहे वे एनटीए (NTA) के हों या अन्य परीक्षा नियंत्रक, उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर रासुका (NSA) लगाई जाए और जेल में ठूंसा जाए।"*

सरकारी सुरक्षा से हो रही थी मेरी मुखबरी, मैंने त्याग दी सिक्योरिटी: पल्लवी
 

पूरे यूपी की पुलिस को चकमा देकर अचानक बनारस में प्रकट होने के सवाल पर डॉ. पल्लवी पटेल ने सरकार की घेराबंदी पर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने आरोप लगाया, "लखनऊ, कौशाम्बी, जौनपुर और इलाहाबाद (प्रयागराज) समेत कई जनपदों की पुलिस मेरी घेराबंदी में लगा दी गई है। हद तो यह है कि सरकार द्वारा जनप्रतिनिधि के तौर पर मुझे जो सुरक्षा व्यवस्था दी गई थी, उसी सुरक्षाकर्मियों से मेरी मुखबरी कराई जा रही थी। इसीलिए मैंने ऐसी सरकारी सुरक्षा को त्याग दिया है और उसे वापस कर दिया है।"

hu

बिना अनुमति के किया गया प्रदर्शन अवैध: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल

दूसरी ओर, इस पूरे मामले को लेकर वाराणसी के पुलिस कमिश्नर (CP) मोहित अग्रवाल ने बताया कि अपना दल (कमेरावादी) और एनएसयूआई (NSUI) के छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर कूच करने का आह्वान किया गया था।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मीडिया को बताया, "प्रशासन द्वारा इस विरोध प्रदर्शन या मार्च के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति प्रदान नहीं की गई थी, इसलिए यह कार्यक्रम पूरी तरह से अवैध है। हमने इनसे आग्रह किया था कि ये ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाएं। लेकिन लॉ एंड ऑर्डर (कानून व्यवस्था) बिगड़ने और रोड जाम होने की आशंका के मद्देनजर यहाँ व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया था। समझाने के बावजूद न मानने पर इन लोगों की गिरफ्तारी (हिरासत) की कार्रवाई की गई है।"