Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मिर्जामुराद पुलिस को मिली सफलता, अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत मिर्जामुराद पुलिस एक बड़ी सफलता हासिल की 

Ad

 
पुलिस ने किया गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। क्षेत्र में शुक्रवार को मिर्जामुराद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बेनीपुर चौराहा के पास से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा और नकद बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को (मिर्जामुराद) पुलिस बेनीपुर चौराहा के समीप संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दुकान के पास अवैध गांजा बेच रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अभियुक्त कुंतली बिंद (48 वर्ष) को धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त की तलाशी ली, तो उसके पास मौजूद एक लाल रंग के झोले से नशीले पदार्थों की खेप बरामद हुई: जिसमें कुल गांजा: 624 ग्राम (07 प्लास्टिक पुड़िया और 135 कागज की पुड़िया)
Ad
Ad
नकद राशि ₹2,130/- (बिक्री के पैसे) मिले।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त कुंतली बिंद ने स्वीकार किया कि वह अपने जीविकोपार्जन के लिए अवैध गांजे की पुड़िया बनाकर बेचने का काम करता है। मिर्जामुराद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना मिर्जामुराद में मु0अ0सं0 108/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
Ad