Movie prime

वाराणसी में गर्मी दिखा रही तेवर: आसमान से बरस रही आग ,अप्रैल में पांच साल में दूसरी बार पारा 44°C के पार, IMD ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम 

Ad

 
Weather
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

वाराणसी। अप्रैल में मौसम के उतार-चढ़ाव के बाद मई की शुरुआत में एक बार फिर तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते शनिवार को जहां दिन में तीखी धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी, वहीं रात की गर्मी ने भी चैन छीन लिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 26 डिग्री तक पहुंच गया।

बीते शुक्रवार की तुलना में 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।

अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ही गर्म हवाओं के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई। अंतिम सप्ताह में लू के चलते अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो कि पिछले पांच साल में दूसरी बार हुआ है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मई में तीखी धूप और गर्म हवाओं के कारण हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Ad

life line hospital

पांच साल का अप्रैल तापमान रिकॉर्ड (अधिकतम/न्यूनतम)

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2025 44.2°C 17.2°C
2024 43.1°C 19.6°C
2023 42.5°C 15.5°C
2022 45.0°C 19.6°C
2021 43.6°C 15.0°C

 

तेज हवा के आसार, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रविवार के लिए अलर्ट जारी किया है। मथुरा, आगरा, झांसी, इटावा, ललितपुर समेत कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ समेत कई अन्य जिलों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

Ad
Ad

मौसम विभाग की सलाह: लोग तेज धूप से बचाव करें, गर्म हवाओं के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलें और पर्याप्त पानी पिएं।

Navneeta

Ad

Ad