Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Mega Air Show: काशी में मेगा एयर शो का रोमांच, गंगा के ऊपर गरजेंगे राफेल और सुखोई

22, 24 और 25 अक्टूबर को 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर नमो घाट पर होगा भव्य एरियल डिस्प्ले; सूर्य किरण और सारंग टीम दिखाएंगी करतब

Ad

 
fv
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी काशी में एक बार फिर आसमान में ऐतिहासिक और रोमांचक नजारा देखने को मिलने वाला है। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष್ಯ में आगामी 22, 24 और 25 अक्टूबर को नमो घाट पर मेगा एयर शो (Air Show) का आयोजन किया जा रहा है। 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर होने वाले इस भव्य आयोजन में देश के आधुनिक सैन्य कौशल और एयरोस्पेस ताकत की झलक देखने को मिलेगी।

Ad

गंगा के ऊपर गरजेंगे राफेल, सुखोई और तेजस

इस मेगा एयर शो के दौरान काशी के आसमान में भारत के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान राफेल (Rafale), सुखोई-30 एमकेआई (Su-30 MKI) और तेजस (Tejas) अपनी गर्जना बिखेरेंगे। इसके अलावा, भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (Surya Kiran Aerobatic Team) और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम (Sarang Helicopter Team) के हैरतअंगेज करतब दर्शकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे।

विंग कमांडर देबर्थो धर ने जानकारी दी कि इस हवाई प्रदर्शन में वायु सेना के अलावा थल सेना और नौसेना के विमान भी हिस्सा लेंगे, जिससे तीनों सेनाओं के आपसी समन्वय की अनूठी मिसाल देखने को मिलेगी। इस शो में लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड, IL-76, IL-78, C-295 और An-32 जैसे परिवहन विमान भी शामिल होंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की सैन्य ताकत का प्रदर्शन करने के साथ-साथ युवाओं को विमानन और एयरोस्पेस तकनीक के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।

बर्ड-हिट रोकने के लिए कबूतरबाजी और मांस की दुकानों पर रोक

फाइटर जेट्स और विमानों की निर्बाध उड़ान में किसी भी प्रकार की बाधा न आए और 'बर्ड-हिट' (Bird-Hit) जैसी गंभीर दुर्घटनाओं को रोका जा सके, इसके लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने कड़े कदम उठाए हैं:

  • कबूतरबाजी पर प्रतिबंध: नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नमो घाट के 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में कबूतर पालने वालों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे 26 अक्टूबर तक आसमान में कबूतर न उड़ाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • मीट-मांस की दुकानों पर रोक: सुरक्षा और स्वच्छता के दृष्टिकोण से नमो घाट के आसपास और शहर में मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों को भी 26 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। नगर निगम की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और खुली पाई जाने वाली दुकानों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।