Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : घर से कहकर निकला कि जा रहा है ससुराल और दूसरे दिन मिली लाश

चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरवा गांव में मिला शव, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी

Ad

 
choubepur
WhatsApp Group Join Now

Ad

कादीपुर खुर्द का रहनेवाला था अशोक कुमार

वाराणसी, भदैनी मिरर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरवा गांव  में शुक्रवार सुबह युवक का रहस्यमय ढंग से शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कादीपुर खुर्द निवासी अशोक कुमार (40) के रूप में हुई है।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार गुरुवार शाम घर से निकला और बताया था कि वह अपने ससुराल गोबर गांव जा रहा है। इसके बाद से उसका पता नही चला। शुक्रवार की सुबह गांव में शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घर से ससुराल के लिए निकलने के बाद उसका शव मिलना अनहोनी की आशंका को दर्शाता है।

Ad

फिलहाल मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों से बातचीत की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और अधिक स्पष्ट हो जायेगी।