Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: युवक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, 20 सालों से चल रहा था इलाज

मानसिक रूप से अस्वस्थ थे मनोज, नहीं हुई थी शादी

Ad

 
Varanasi News
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल में 49 वर्षीय एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर कैंट पुलिस पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा है।
जानकारी के अनुसार सिकरौल निवासी मनोज कुमार वर्मा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह तक हुई जब परिजन सोकर जगे। दरवाजा खटखटाया गया तो कोई हलचल नहीं हुई, कई बार आवाज लगाने के बाद भी उत्तर नहीं मिला। जिसके बाद कमर में झांकर देखा गया तो वह पंखे के सहारे फंदा बनाकर झूल रहा था। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Ad
Ad
परिजनों ने बताया कि मृतक मनोज मानसिक रुप से अस्वस्थ थे और उनका करीब 20 वर्षों से मानसिक अस्पताल से इलाज चल रहा था। कैंट पुलिस ने साक्ष्य संकलन करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।