Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : हुकुलगंज में युवक ने फांसी लगाई, परिवार में मच कोहराम

निजी कम्पनी में काम करता था सागर विश्वकर्मा

Ad

 
fansi
WhatsApp Group Join Now

Ad
पारिवारिक विवाद को लेकर घटना की चर्चा

वाराणसी, भदैनी मिरर। लालपुर- पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज मोहल्ले में 31 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक का नाम सागर विश्वकर्मा बताया गया है। वह एक निजी कम्पनी में काम करते थे।

Bhadaini Mirror

बताया जाता है कि हुकुलगंज में दुर्गा मंदिर के पास गोपाल विश्वकर्मा का परिवार रहता है। सागर उनका बेटा था। परिवार में किसी न किसी बात पर विवाद तो होते ही रहते हैं, लेकिन शनिवार को किसी बात से सागर ज्यादा ही नाराज था। लेकिन परिवारवालों को इसकी उम्मीद नही थी कि वह ऐसा घातक कदम उठा सकता है। कुछ देर के बाद परिवार के लोगों को पता चला कि सागर ने फांसी लगा ली है।

Ad

life line hospital

आनन-फानन में परिजनों ने सागर को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सागर के मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना के कुछ देर बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके की जांच और साक्ष्य एकत्रित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

Ad

Navneeta