Movie prime
Ad

वाराणसी: वेस्ट इन होटल में युवती पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैण्ट पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ दबोचा

म्यूचुअल विवाद में मारी थी गोली, होटल के कमरा नंबर 307 की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा

Ad

 
CAANT
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी कमिश्नरेट की कैण्ट पुलिस ने नदेसर स्थित होटल वेस्ट इन (West Inn) में दिनदहाड़े महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी शुभम राय को अरेस्ट कर लिया है। उसके पास से असलहा बरामद किया है।उसके पास से एक जिंदा कारतूस (.32 बोर) और एक खोखा कारतूस (.32 बोर) बरामद हुआ है।

Ad
Ad

क्या है पूरा मामला?

बीती 11 अप्रैल 2026 को नदेसर स्थित होटल वेस्ट इन के कमरा नंबर 307 में ठहरे एक युवक और युवती के बीच आपसी विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने युवती पर गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी युवती को घायल अवस्था में लेकर होटल से यह कहते हुए निकला कि "चोट लगी है" और फरार हो गया। बाद में सिगरा स्थित सिंह हॉस्पिटल से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती को गोली लगी है।

Ad

ऐसे हुई गिरफ्तारी

डीसीपी वरुणा जोन और एसीपी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र की टीम ने गिरफ्तारी की। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर सैनिक अस्पताल के पास से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। 

Ad