Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 15 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से घिनौनी हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त पैरवी का दावा

मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी से अभद्रता करने वाला आरोपी सोनू चौहान गिरफ्तार

Ad

 
पुलिस ने किया गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। जंसा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी पर एक 15 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त (मंदाग्नि) किशोरी के साथ अमर्यादित हरकत और दुराचार करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जंसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था और वांछितों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी कहीं भागने की फिराक में रामेश्वर पुल के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान: सोनू चौहान (उम्र लगभग 28 वर्ष) पुत्र गोपी चौहान निवासी ग्राम भतसार, थाना जंसा, जनपद वाराणसी है। 

Ad

पीड़िता की मां ने जंसा थाने में द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के अनुसार, आरोपी सोनू चौहान ने जंसा थाना अंतर्गत आने वाले गांव की ही एक 15 साल की मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग लड़की के साथ मर्यादा विहीन और घिनौनी हरकत की थी। शिकायत मिलते ही जंसा पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल बीएनएस की धारा 65(1), 64(2)K और 3/4(2), 5K/6 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान मामले में गंभीरता को देखते हुए धारा 64(2)F बीएनएस और 5N/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई थी।

Ad

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी पैरवी की जाएगी ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।